Print this page

ब्लॉक के वृहद स्तर पर चल रहा टीकाकरण अभियान ,नवागढ़ नगर पंचायत में गुरुवार को लगे 333 डोज

  • rounak group

नवागढ़ / शौर्यपथ / ब्लॉक में कोरोना के बचाव के लिए 27 नवंबर तक हर घर कोविड टीकाकरण का दस्तक अभियान चलाया जा रहा है। इसमें टीमें गांव -गांव, गली-मोहल्ला में जाकर वहां टीकाकरण कर रही हैं। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने ग्राम प्रधानों और पार्षदों से सहयोग मांगा है। गुरुवार को ग्राम खैरी व कुँवा में लगभग शत प्रतिशत कोविड टीकाकरण कर लिया गया। इसके साथ ही नवागढ़ नगर पंचायत अंतर्गत विभिन्न वार्डों में भी लगातार टिकाकरण का शिविर लगाया जा रहा है। सीएमओ ने नवागढ़ के वार्डों में भ्रमण कर व्यवस्थाओं को परखा।
  नवागढ़ सीएमओ डीएल बर्मन ने बताया कि नवागढ़ में 333 डोज वैक्सीन लगाए गए। जिसमें वार्ड 14 में 110, वार्ड 10 में 90, वार्ड 02 में 80 एवं वार्ड 03 में 43 डोज वैक्सीन लगाए गए। बरमन ने कहा कि घर घर जाकर कोविड 19 टीकाकरण अभियान 27 नवंबर तक चलेगा। इस अभियान में जिन लोगों ने अब तक कोविड का टीका नहीं लिया है। ऐसे लोगों को कोविड का टीका देने के लिए डोर टू डोर अभियान चलाया जा रहा है।
  हालांकि अभी भी ग्रामीण इलाकों में जागरूकता की कमी देखने को मिल रही है। जिसके कारण मजदूर वर्ग के लोग टीका लेने से कतरा रहे हैं। ऐसे में लोगों को जागरूक कर टीका दिया जा रहा है। बीएमओ डॉ बोधेश्वर वर्मा एवं बीपीएम सीके देवांगन ने नवागढ़ ब्लॉक के कई गांवों में जाकर अभियान की मानिटिरिंग किया। नवागढ़ बीएमओ डॉ. बोधेश्वर वर्मा ने कहा कि लोग जिनका वैक्सिनेशन नही हुआ है वे अनिवार्य रूप से स्वास्थ्य विभाग की टीकाकरण टीमों को मोहल्ले में बुलाकर टीकाकरण करवाएं, ताकि हमारा ब्लॉक पूर्णतः वैक्सिनेटेड हो जाये। उन्होंने कहा कि अभियान की सफलता के लिए वार्ड पार्षदों व प्रधानों के सहयोग की भूमिका महत्वपूर्ण है।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ