Print this page

शुभारम्भ : जिला बेमेतरा में सहकारी बैंक की 63वीं नवीन शाखा ‘‘खर्रा’’ का शुभारंभ

  • rounak group

दुर्ग / शौर्यपथ / दिनांक 28.01.2022 को जिला बेमेतरा के अंतर्गत विकासखंड बेरला में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग की 63वीं नवीन शाखा ‘‘खर्रा’’ का शुभारंभ माननीय ताम्रध्वज साहू मंत्री लोक निर्माण, गृह जेल, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन छ.ग.शासन द्वारा किया गया।  कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय श्री आषीष छाबड़ा जी विधायक बेमेतरा द्वारा किया गया।  कार्यक्रम के विषेष अतिथि माननीय श्री जवाहर वर्मा जी, अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक दुर्ग श्रीमती हीरा देवलाल वर्मा जी, अध्यक्ष, जनपद पंचायत बेरला, श्री बंषी पटेल जी, अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा, श्रीमती पुष्पा टंकेष साहू जी, सभापति, जिला पंचायत बेमेतरा, श्री रामेष्वर देवांगन जी, अध्यक्ष, ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी बेरला, श्री नवाज मुंषी खान जी, उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत बेरला, श्री यामिनी सुरेष वैष्णव जी, सदस्य, जनपद पंचायत बेरला, श्री बिरेन्द्र पाठक जी, सरपंच ग्राम पंचायत खर्रा।
माननीय श्री ताम्रध्वज साहू जी द्वारा अपने उद्बोधन में कहा की खर्रा में सहकारी बैंक की नवीन शाखा के प्रारंभ होने से लगभग 11000 किसानों, अमानतदारो, एवं हितग्राहियों को उनके निवास के नजदीक अधिक से अधिक बैंकिंग सुविधायें प्राप्त होगी।  साथ ही छत्तीसगढ़ शासन के जनकल्याणकारी योजना धान खरीदी, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, शून्य प्रतिषत ब्याज पर अल्पकालीन ऋण सुविधा इस शाखा के माध्यम से क्षेत्र के किसानों को प्राप्त होगा।
माननीय श्री आषीष छाबड़ा जी द्वारा कहा गया कि उनका प्रयास था की खर्रा में सहकारी बैंक की नवीन शाखा खुले जिससे सरदा, कुसमी, आनंदगांव, बारगांव अछोली समिति के आश्रित ग्रामों के कृषकों एवं अमानतदारों को बैकिंग सुविधा का लाभ मिले।  उनके द्वारा नवीन शाखा प्रारंभ होने पर बधाई दी गयी।
बैंक अध्यक्ष श्री जवाहर वर्मा ने कहा कि दुर्ग बैंक लगातार अपने कार्यक्षेत्र के अंतर्गत शाखाओं एवं एटीएम लगाने का कार्य प्रगति में है जिससे क्षेत्रीय कृषकों को अधिक से अधिक बैंकिंग सुविधा का लाभ मिल सके।  उन्होने बताया कि जिला बेमेतरा में बैंक की कुल 19 शाखाएॅ एवं 14 एटीएम संचालित है।
कार्यक्रम में श्रीमती अपेक्षा व्यास मुख्य कार्यपालन अधिकारी, श्री हृदेष शर्मा विपणन अधिकारी श्री एस.के.निवसरकर, शाखा प्रबध्ंाक श्री खम्हनलाल साहू, श्री सुरेन्द्र सिंह भुवाल एवं अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।  

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ