Print this page

विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ने सौंपा प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन

  • doing of business

राजनांदगांव। शौर्यपथ ।  विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल की नगर इकाई द्वारा प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें देश को सांप्रदायिक दंगे में झोंकने और सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने के लिए हत्या करने वाले आरोपियों को फांसी की सजा दिए जाने बाबत् निवेदन किया गया। इस संबंध में संगठन ने बताया कि कर्नाटक के शिवमोगा के बजरंग दल कार्यकर्ता हर्षा की चाकूओं से गोदकर नृशंस हत्या, लोकतंत्र की हत्या है। विचार और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को समाप्त करने का षड्यंत्र है। स्कूल यूनिफॉर्म और हिजाब के विवाद को सांप्रदायिक रंग देकर, राज्य और देश का माहौल खराब करके, आतंकी मानसिकता को बढ़ाने का षड्यंत्र है और हत्या का यह क्रम रुकने का नाम नहीं ले रहा है। कभी राजस्थान में धर्म की आड़ लेकर हत्या की जा रही है। ये सब हत्याएं और संगीन अपराध देश को सांप्रदायिक तनाव में झोंकने का और देश में सौहार्द को समाप्त करने का गंदा प्रयास है, किशन भरवाड़, रूपेश पांडे और हर्षा कि हत्या देश सांप्रदायिक तनाव पैदा करेगी और देश में आतंकी मानसिकता को बढ़ावा मिलेगा। इसलिए विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल ने ज्ञापन सौंप कर निवेदन किया है कि आरोपियों के प्रकरण की शीघ्र सुनवाई कर फांसी की सजा दी जाए, ताकि भविष्य में देश को सांप्रदायिक दंगे में झोंकने के लिए जो सांप्रदायिक ताकतें सक्रिय हैं, उनको सबक मिले और देश की एकता, अखंडता बनी रहे।

इस कार्यक्रम में विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल के प्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिसमें प्रमुख रूप से विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री अरुण गुप्ता, जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश अग्निहोत्री, जिला मंत्री राजेश खंडेकर, बजरंग दल के विभाग संयोजक प्रशांत दुबे, जिला संयोजक सुनील सेन, विभाग गौ रक्षा प्रमुख राजबहादुर सिंह, जिला गोरक्षा प्रमुख अंशुल कसार, विहिप नगर अध्यक्ष योगेश बागड़ी, विहिप नगर उपाध्यक्ष अंकित खंडेलवाल, विहिप नगर मंत्री बाबाजी मेश्राम, विहिप विकास बाफना, राहुल ताम्रकार, सत्यम मिश्रा, रोहित यादव, जैकी सोनकर, ज्ञान ठाकुर राघव ठक्कर उपस्थित थे।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ