Print this page

प्रेमी के साथ रहने वाली महिला की शराब दुकान के पास मिली खून से लथपथ लाश ,धारदार हथियार से सीना,चेहरा और पैर में किया गया है कई वार

  • rounak group

दुर्ग / शौर्यपथ /

  दुर्ग के उतई थाना क्षेत्र के जोरातराई शराब दुकान के पास प्रेमी के साथ रहने वाली एक महिला की खून से लथपथ लाश मिली है। मृतिका के छाती और हाथ पैर, चेहरे पर किसी धारदार हथियार से 15 से 20 वार किया गया है , जिससे महिला की मौत हो गई है। पुलिस ने महिला की मृतिका की पहचान पूजा निर्मलकर 32 वर्ष, के रूप में की है और इस मामले में पुलिस महिला के परिजन व प्रेमी से भी पूछताछ कर रही है।
   उतई थाना प्रभारी मोनिका पाण्डेय के अनुसार जोरातराई शराब भ_ी के पास शुक्रवार सुबह एक महिला की लाश मिली है, मृतका की पहचान पूजा निर्मलकर 32 के रूप में की गई। मृतिका की शादी 12 साल पहले इमलेश यादव से हुई थी। पांच साल पहले वो अपने पति को छोड़कर उमदा निवासी अविनाश ओझा नाम के युवक के पास चली गई थी। वे दोनों पांच साल तक पति-पत्नी की तरह रहे। इसी दौरान जब शुक्रवार सुबह उसकी लाश शराब भ_ी के पास मिली तो सनसनी फैल गई।
  पुलिस ने शव का पंचनामा करके उसे पीएम के लिए भेजा। इसके बाद पुलिस महिला के परिजनों व पति इमलेश यादव और प्रेमी अविनाश ओझा से लगातार पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि डेढ़ साल से ज्यादा समय से पूजा निर्मलकर अविनाश के साथ ही कई अन्य लोगों के साथ भी रह रही थी। इसे लेकर उसके व अविनाश के बीच विवाद भी होता था। उतई पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।
चेहरे में कई वार से बूरी तरह बिगड़ा चेहरा
   आरोपी ने महिला के पैर, सीने व चेहरे पर नुकीली चीज से 15-20 वार किए। कई बार वार करने से महिला का चेहरा काफी बुरी तरह बिगड़ गया था। इससे उसकी पहचान भी बड़ी मुश्किल से हुई। पुलिस ने कहा जिसने भी उसकी हत्या की है वह कोई बड़ी रंजिश के चलते की गई है।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ