Print this page

दो मोटरसाइकिल में हुई जबरदस्त टक्कर, दो की मौत

  • rounak group

नवागढ़ / शौर्यपथ / छेरकापूर-चमारी मार्ग ग्राम बहरबोड में दो बाइक में भिड़ंत में दो लोगो की मौत हो गयी। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि एक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं दूसरे ने जिला चिकित्सालय में दम तोड़ा। साथ ही दो नवागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है घटना नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बहरबोड़ का है। फिलहाल मामले की जांच में पुलिस जुटी है।
दरअसल शनिवार को शाम करीबन 6.30 बजे ग्राम पंचायत बाहरबोड में मेन रोड पुलिया नाला के पास बजाज प्लेटिना सीजी 25 के 4105 व बिना नंबर प्लेट की पैशन प्रो बाइक के बीच आमने सामने की जबरदस्त टक्कर हो गयी है। जिसमें पैशन प्रो में सवार रूपलाल गेंडरे पिता काशीराम गेंडरे उम्र 40 वर्ष निवासी ठेंगा मांडर सिमगा की मौके पर की मौत हो गई, वहीं प्लेटिना पर सवार अजय बंजारे पिता रामप्रसाद बंजारे उम्र 27 वर्ष निवासी जूना डांडू नवागढ़ गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे बेमेतरा जिला अस्पताल रिफर किया गया था, अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया।
घटना के बाद ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस व पुलिस को फोन कर बुलाया । दुर्घटना में अजय का साथी घायल जितेंद्र बंजारे पिता रामकुमार बंजारे उम्र 26 वर्ष निवासी निवासी जूना डांडू नवागढ़ एवं रुपलाल के साथ बैठा नरेश बंजारे पिता श्यामदास बंजारे निवासी नारायणपुर फास्टलपुर को नवागढ़ समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए लाया गया। पुलिस प्रशासन ने घटनास्थल पहुंचकर दोनों मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक सभी भठेला नवागांव में पारिवारिक मृतक कार्यक्रम में शामिल होने आए हुए थे। अभी तक दुर्घटना के कारण की पुष्टि नहीं हो पाई है पुलिस जांच में जुटी है।
" ग्राम बहरबोड़ में दो मोटरसाइकिल के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई,जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं दो घायलों का इलाज जारी है।पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है, उसके बाद ही दुर्घटना का कारण स्पष्ट हो पाएगा।"

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ