नवागढ़ / शौर्यपथ / नवागढ़ विधानसभा के ग्राम पंचायत अर्जुनी से आजादी गौरव पदयात्रा प्रारम्भ हुई। यात्रा में शामिल होने पहुँचे संसदीय सचिव व नवागढ़ विधायक गुरुदयाल सिंह बंजारे ने कहा कि काँग्रेस पार्टी के जुझारू कार्यकर्ताओं सहित क्षेत्र की देवतुल्य जनता की महत्वपूर्ण भागीदारी इस आयोजन को भव्यता प्रदान कर रही है। इस दौरान वरिष्ठ नेता सुरेंद्र तिवारी सहित नेतागण उपस्थित रहे।