Print this page

सरपंचो के हड़ताल को भाजपा का समर्थन

  • doing of business

नवागढ़ / शौर्यपथ / तेरह बिंदुओं की मांग वाली पोस्टर लगाकर काम बंद कलम बंद हड़ताल पर बैठे सरपंचो को समर्थन देने भाजपाई पहुँचे। भाजपा नेता पूर्व जनपद उपाध्यक्ष देवादास चतुर्वेदी ने सरपंचो से कहा तेरह मांग यदि नही मानी जाती तो आपलोग तेरहवीं के लिए सक्षम है, वर्तमान सरकार ने पंचायत को खोखला कर दिया है, गरीबो को आवास नही मिल रहा है  , गोबर गाथा यूपी में असफल हो गया है , मनरेगा के भुगतान भगवान भरोसे है,  सरकार के गलत नीति का खामियाजा सरपंच भुगत रहे है। सरपंच संघ के अध्यक्ष को जनपद अध्यक्ष के समान प्रोटोकाल में स्थान मिले। सरपंच के अनुमति बिना कोई भूमिपूजन  लोकार्पण नही होना चाहिए। इस अवसर पर भाजपा महामंत्री मिन्टू बिसेन भी उपस्थित रहे।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ