Print this page

भूपेश सरकार के प्रयासों से ग्रामीण जनजीवन में आए सकारात्मक बदलाव : गुरुदयाल

  • rounak group

 नवागढ़ / शौर्यपथ / ब्लॉक के ग्राम टेमरी व नांदघाट सेवा सहकारी समिति द्वारा कृषक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक व  संसदीय सचिव गुरुदयाल सिंह बंजारे शामिल हुए. इस दौरान किसानों व आम ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया. ल विधायक बंजारे ने छत्तीसगढ़ महतारी व भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजा-अर्चना किया. टेमरी में हाट बाज़ार का भुमि पुजन किया एवं किसानों का फूलमाला नारियल शाल से सम्मान करते हुए विधायक बंजारे ने शासकीय योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लेने हेतु उन्हें प्रेरित किया. राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दूरदर्शिता की प्रशंसा की व वर्तमान सरकार के प्रयासों से ग्रामीण जनजीवन में आए सकारात्मक बदलाव को बिंदुवार उल्लेखित भी किया.
  कार्यक्रम कीअध्यक्षता  राजेन्द्र साहू  अध्यक्ष जि़ला सहकारी मर्या. बैंक दुर्ग ने की। इस अवसर पर नवागढ़ जनपद अध्यक्ष अंजली मार्कण्डेय नवागढ़ जनपद उपाध्यक्ष रितेश शर्मा नवागढ़ जनपद विधायक प्रतिनिधि देवेंद्र साहू  सेवा सहकारी समिति टेमरी  के अध्यक्ष अखिलेश साहू  व सेवा सहकारी समिति टेमरी  के अध्यक्ष  लेखराम वर्मा, एवं विजय यादव , आरिफ़ बाठिया,लाला कटारें, शोभाराम साहू, अरमान साहू,तुलसी बांधे, पर्यवेक्षक नरेंद्र सिंह ठाकुर, त्रिस्तरीय पंचायत समस्त सरपंच सहित  किसान व ग्रामीणजन उपस्थित रहे.

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ