Print this page

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने महिलाओं को उनके अधिकारों के संबंध में दी जानकारी

  • rounak group

मुंगेली / शौर्यपथ / नालसा नई दिल्ली एवं सालसा बिलासपुर के निर्देशानुसार तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री अरविंद कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में मानव अधिकार और महिलाओं के अधिकारों के संबंध में जनपद पंचायत पथरिया में विशेष विधिक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुंगेली के सचिव श्री मयंक सोनी ने महिलाओं को उनके विधिक अधिकार एवं अन्य कानून के बारे में बताया। उन्होंने महिलाओं को घरेलू हिंसा, संरक्षण अधिनियम, विभिन्न अपराध, दहेज मृत्यु, आत्महत्या का दुष्प्रेरण, पति या पति के नातेदारों द्वारा क्रूरता, कार्यस्थल पर लंैगिक उत्पीड़न, पीड़ित क्षतिपूर्ति, नालसा हेल्पलाईन 15100, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण तथा कल्याण अधिनियम के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
         इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्राधिकरण का मुख्य उद्देश्य घर-घर तक न्याय पहुंचाना एवं पीड़ित पक्षकारों को निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान करना है। जो यह सुनिश्चित करता है कि कोई भी व्यक्ति आर्थिक एवं अन्य अक्षमताओं के कारण न्याय से वंचित न हो। इसी उद्देश्य को दृष्टिगत रखते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आज जनता तक पहुंच रही है और सभी को समान अवसर सुनिश्चित करते हुए समाज के निर्बल वर्गों एवं व्यक्तियों को आवश्यक विधिक सेवाएं उपलब्ध करा रही है। इस अवसर पर संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ