Notice: Trying to get property 'alias' of non-object in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/components/com_k2/router.php on line 292
Shourya Path News - जिले में छत्तीसगढ़ सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण 2023 की बढ़ी रफ्तार

Notice: Undefined property: Joomla\CMS\Object\CMSObject::$id in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/plugins/k2/sppagebuilder/sppagebuilder.php on line 85

Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/administrator/components/com_sppagebuilder/helpers/sppagebuilder.php on line 156

Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/administrator/components/com_sppagebuilder/helpers/sppagebuilder.php on line 156

Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/administrator/components/com_sppagebuilder/helpers/sppagebuilder.php on line 156

Notice: Only variables should be assigned by reference in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/templates/ts_news247/html/com_k2/templates/default/item.php on line 23
Print this page

जिले में छत्तीसगढ़ सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण 2023 की बढ़ी रफ्तार

  • rounak group

- चुनौतियों का सामना करते हुए समस्याओं का समाधान खोजते हुए टीम आगे बढ़ रही

- अब तक लगभग 80 प्रतिशत सर्वेक्षण का कार्य पूर्ण

- कलेक्टर ने ग्रामीण क्षेत्रों में सभी नागरिकों से सर्वेक्षण टीम का हरसंभव सहयोग करने की अपील की

राजनांदगांव । शौर्यपथ ।  जिले में छत्तीसगढ़ सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण 2023 की रफ्तार बढ़ी है। चुनौतियों का सामना करते हुए समस्याओं का समाधान खोजते हुए जिले में छत्तीसगढ़ सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण की टीम आगे बढ़ रही है। अब तक लगभग 80 प्रतिशत सर्वेक्षण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। कलेक्टर श्री डोमन सिंह के नेतृत्व में नई ऊर्जा एवं उत्साह के साथ सर्वेक्षण के कार्य में सभी अधिकारी-कर्मचारी, प्रगणक, सुपरवाईजर युद्ध स्तर पर कार्य कर रहे हैं। कलेक्टर ने कहा कि शासन की योजनाओं के कारगर क्रियान्वयन के लिए यह सर्वेक्षण किया जा रहा है। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का जनसामान्य के जीवन स्तर पर पड़े प्रभाव का आकलन कर, प्राप्त डाटा का भविष्य में योजनाओं के बेहतर कियान्वयन तथा नई योजनाओं के निर्माण हेतु उपयोग किया जाना है। उन्होंने कहा कि सर्वेक्षण में कोई भी घर नहीं छूटना चाहिए। घर-घर जाकर महत्वपूर्ण सूचनाओं व जानकारी का संकलन तथा संग्रहण महत्वपूर्ण कार्य है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि सर्वेक्षण टीम का हरसंभव सहयोग करें तथा इस महत्वपूर्ण कार्य में अपना योगदान दें। उन्होंने सभी प्रगणक एवं सुपरवाईजर से ऊर्जा एवं उत्साह से इस कार्य को शीघ्र पूरा करने के लिए कहा है।

ज्ञातव्य है कि कलेक्टर श्री डोमन सिंह एवं जिला पंचायत सीईओ श्री अमित कुमार लगातार छत्तीसगढ़ सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण 2023 कार्य का जायजा ले रहे हैं और प्रगणक एवं सुपरवाईजर को प्रोत्साहित कर रहे हैं तथा फील्ड में आने वाली समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। जिला पंचायत सीईओ श्री अमित कुमार के निर्देशन में ग्रामीण क्षेत्रों में टीम घर-घर जाकर सर्वेक्षण कर रही है। अब तक लगभग 1 लाख 34 हजार 641 पंजीकरण किये जा चुके हंै। सर्वेक्षण का यह अभियान 25 अप्रैल 2023 तक समापन की दिशा में अग्रसर है। हालांकि राज्य शासन की ओर से छत्तीसगढ़ सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण 2023 कार्य को पूर्ण करने के लिए 30 अप्रैल तक का समय दिया गया है। जिले के कुल 407 ग्राम पंचायतों में सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण किया जा रहा है। जिसमें कुल ग्रामों की संख्या 666 हैं। वहीं मकानों की संख्या 1 लाख 69 हजार 874 है। इस कार्य में 553 गणना दल लगे हुए है। वहीं लगभग 1106 प्रगणक तथा 77 पर्यवेक्षक द्वारा सर्वेक्षण का कार्य किया जा रहा है। रिजर्व दल का गठन भी किया गया है। मकान नंबरिंग से लेकर सर्वेक्षण प्रपत्र ऑनलाईन करना, ऑनलाईन एण्ट्री कर, परिवार की फोटो खिंचकर ऑनलाईन अपलोड किया जा रहा है।


Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/templates/ts_news247/html/com_k2/templates/default/item.php on line 308
Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ