Print this page

खेल : 8 मई से 25 मई 2023 तक सुबह 7 बजे से 9 बजे तक होगा समर कैम्प का आयोजन

  • rounak group

- समर कैम्प में बच्चों में निहित प्रतिभा का होगा विकास

- इंडोर गेम और आउटडोर गेम से बच्चों के भीतर बढ़ेगा आत्मविश्वास

- पेड़ और क्यारी सजाने की एक्टिविटी, ड्राइंग, पेंटिंग व क्ले आर्ट, खेल और अन्य शारीरिक गतिविधि, संचार कौशल सहित विभिन्न गतिविधियां की जाएगी आयोजित

राजनांदगांव । शौर्यपथ ।  कलेक्टर श्री डोमन सिंह के निर्देशानुसार बच्चों के लिए 8 मई से 25 मई 2023 तक सुबह 7 बजे से 9 बजे तक समर कैम्प का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि समर कैम्प में ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों को स्थानीय ज्ञान, संस्कृति, रीति-रिवाज, उपलब्धियों के बारे में भी बतायें। समर कैम्प में बच्चों में निहित प्रतिभा का विकास हो, साथ ही उनकी झिझक कम हो। उल्लेखनीय है कि समर कैम्प में कई तरह की गतिविधियां आयोजित होगीं। बच्चों को समर कैम्प में खेल-खेल में कहानियां और कविताएं याद कराई जाएगी। समर कैम्प में इंडोर गेम और आउटडोर गेम बच्चों के भीतर आत्मविश्वास बढ़ेगा। पेड़ और क्यारी सजाने की एक्टिविटी से बच्चों में पर्यायवरण को हरा-भरा रखने की समझ पैदा होगी। बच्चे के भीतर का संकोच कम होता है। समर कैम्प उन बच्चों के लिए फायदेमंद साबित होता है, जो स्कूल जाने में हिचकिचाते हैं।

समर कैम्प का उद्देश्य बच्चों को रोचक एवं खेल-खेल में कुछ नया सीखाना है। बच्चों को स्कूल में आने के लिए किसी भी प्रकार का दबाव नहीं डाला जायेगा, अपितु उन्हें स्कूल आने हेतु प्रोत्साहित किया जायेगा। शिक्षक रोस्टर के आधार पर स्कूल आकर समर कैम्प को पूर्ण करवायेंगे। समर कैम्प का प्रचार-प्रसार डिजिटल इनविटेशन के माध्यम से किया जायेगा। समर कैम्प में हॉबी क्लासेज होंगी। कई शिक्षाप्रद वीडियो के लिए स्मार्ट टीवी का उपयोग कर किया जाएगा। इसके अलावा बच्चों को अबेकस, फोनिक्स, स्पोकन इंग्लिश सिखाया जाएगा। समर कैम्प में हॉबी क्लासेस ड्राइंग, पेंटिंग व क्ले आर्ट, खेल और अन्य शारीरिक गतिविधि, संचार कौशल विकास हिंदी और अंग्रेजी, गेम खेलकर गणित गतिविधि, बुनियादी स्वच्छता अभ्यास और ध्यान, सामाजिक विकास के लिए समूह गतिविधि का आयोजन होगा।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ