Print this page

प्रधानमंत्री की मन की बात का जुड़ाव जन-जन तक : विकास दीवान

  • rounak group

नवागढ़। शौर्यपथ । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का 100वां एपिसोड रविवार को पूरा हो गया। इस मौके पर नवागढ़ विधानसभा के भाजपाइयों ने 100 प्रमुख स्थानों पर मन की बात सुनी। इसके लिए भाजपा ने जगह-जगह प्रभारियों को नियुक्ति की थी।

मन की बात के 100वें संस्करण पर नवागढ़ 01 शक्तिकेन्द्र के दौनाडीह बूथ क्रमांक 149 में बतौर प्रभारी के रूप जिला उपाध्यक्ष विकास धर दीवान शामिल हुए। इस मौके पर विकास दीवान ने बताया कि प्रधानमंत्री की मन की बात का जुड़ाव जन-जन तक हो गया है। पीएम के इस एपिसोड ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। दीवान ने बताया कि यह एक भावनात्मक जुड़ाव है। मन की बात के माध्यम से ऐसे लोगों की संघर्ष को सामने लाया गया, जो वास्तव में समाज के असली हीरो हैं।

इस दौरान बुथ अध्यक्ष भरत साहू, बनवारी देवांगन, नरेन्द्र बंजारे, शक्तिकेन्द्र संयोजक मिथलेश सोनकर, गोलू सिन्हा, प्रणय दीवान, कमलेश साहू, चोवराम साहू, भागवत सोनकर, शंकर सोनकर, मुरली देवांगन, जित्ते सहित बड़ी संख्या में बुथ के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नवागढ़ मण्डल के प्रमुख गांवों में पहुँचे कार्यकर्ता

इसी तरह नवागढ़ मण्डल अंर्तगत प्रतापपुर में चंद्रपाल साहू, रोहित साहू, संजू राजपूत, ऋतुराज साहू, घोघरा में मधु राय, राजकुमार मिश्रा, काल्विन जोशी, महेश टण्डन, मोहतरा में हरिकिशन कुर्रे, फूलचंद साहू, मोहन साहू, सुरेंद्र साहू, जेवरा एस में टीकम गोस्वामी, सुरेंद्र सिंह, झाल में सुरेश साहू, हीरासिंह चौहान, नेवसा में सुरेश निषाद, दुर्जन साहू, चोवराम साहू, बाघुल में रामकिशुन साहू, केदार साहू, मीना साहू, संजू साहू, गोपालभैना में धनीराम निर्मलकर, कमल साहू, कटई में निमिराज सोनवानी, मुरारी साहू, वेदप्रकाश वर्मा, संजू साहू, गांगपुर में जगजीवन खरे, मालिकराम बांधे, मुरता में दुर्गा सोनी, तोपसिंह साहू, शोभित साहू, खामही में दयावंत बांधे, मनीराम साहू, त्रिलोक साहू, श्यामू साहू, धनुष साहू, नांदल में देवदास चतुर्वेदी, बाबूलाल रजक, नेउर में गया वर्मा, नरेश वर्मा, राजकुमार वर्मा, कामता में सुरेंद्र राजपूत, भुनेश्वर वर्मा, अंधियारखोर में सुशील बनर्जी, रामसागर साहू, रितेश मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

मारो व खण्डसरा मण्डल में भी सुना गया

मारो मण्डल में नरेंद्र शर्मा, प्रदीप शुक्ला, बबलू राजपूत, सुभाष सोनी, अमिता बघेल, अभिषेक राजपूत, प्रेमु वर्मा, गुरमुख भार्गव, कृष्ना ठाकुर, संदीप वैष्णव, आलोक तिवारी, बालशंकर वर्मा, विजय डहरिया, जितेन्द्र मात्रे, पुष्पा मात्रे, वीरेन्द्र घृतलहरे, बबलू बांधे ने सुना तो वहीं खण्डसरा मण्डल में जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय तिवारी, फिरतुराम साहू, दिलीप सिंह ठाकुर, दीपक तिवारी, होरीलाल सिन्हा, छन्नू गुप्ता, भगत कुम्भकार, राजाराम चंद्राकर, अश्वनी साहू, गजेंद्र साहू, कपिल बंजारे, कुंजबिहारी ठाकुर, अनिल मिश्रा, अर्पित गुप्ता, महेंद्र जायसवाल सहित कार्यकर्ताओं ने सुना।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ