Print this page

हड़ताल पर पटवारी,दस्तावेज बनवाने दफ्तरों के चक्कर काट रही जनता

  • rounak group

    बेमेतरा / शौर्यपथ / तहसील नवागढ़ अंतर्गत राजस्व पटवारी संघ के बैनर तले समस्त पटवारी 8 सूत्रीय मांगों को लेकर लगातार 20 दिनों से नवागढ़ तहसील कार्यालय के पास अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हैं। इन 20 दिनों में राजस्व से संबंधित कोई कार्य नहीं हो पा रहा है। राजस्व संघ के हड़ताल पर चले जाने से आम लोगों के साथ किसानों की भी मुसीबत बन गई है।
  अभिभावक अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए आवश्यक दस्तावेज आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए तहसील के चक्कर काटने को मजबूर हैं,वही किसानों को भी तहसील स्तर के जाति निवास आय, फॉर्म सी प्रमाण पत्र, सीमांकन, बटवारा, फौती नामांतरण, जमीन की रजिस्ट्री, भूमि अधिग्रहण के मुआवजा का प्रकरण, भूमि से संबंधित ऑनलाइन समस्त कार्य के लिए भी उन्हें भटकना पड़ रहा है। विगत 20 से दिनों से रजिस्ट्री कार्यालय नवागढ़ सुनसान पड़ा है, जिससे शासन को करोड़ो का नुकसान हो रहा है।
   ज्ञात हो कि राजस्व पटवारी संघ के 08 प्रमुख मांग मेंवेतन में बढ़ोतरी, वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति, संसाधन भत्ता, स्टेशनरी भत्ता आदि मांगे शामिल हैं। तहसील पटवारी संघ अध्यक्ष दिनेश ठाकुर ने कहा कि अभी तक शासन के किसी भी प्रतिनिधि द्वारा पटवारियों से मुलाकात नही किया गया किया गया है। उनका कहना है की जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती उनका हड़ताल अनिश्चितकालीन के लिए जारी रहेगा। आगे और भी अन्य तरीकों से प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान घनश्याम सेनज़ अभिषेक सोनी, तारन दास पाटले, भरत ठाकुर, राजकुमार, प्रमोद सिंह राजपूत, पुष्पेंद्र ठाकुर, लोकेश ध्रुव, साकेत साहू, सेन कुमार घोष, मुकेश साहू, शैलेश वैष्णव सहित पटवारी उपस्थित रहे।
कांग्रेस सरकार को जनता से कोई लेना देना नहीं : मधु
  पटवारियों के 08 सूत्रीय मांग को लेकर हड़ताल व आम जनता की समस्याओ पर नवागढ़ विधानसभा की भाजपा नेत्री मधु राय ने कहा कि कांग्रेस सरकार को जनता से कोई लेना देना नहीं है, पटवारी लगातार आंदोलनरत है, लेकिन सरकार उनसे बातचीत नहीं कर रही है। सरकार का ये मजबूत अमला, जिनका सरोकार आम जनता से होता है वो हड़ताल पर बैठे हैं, उनसे किया वादा सरकार पूरा नहीं कर रही है, सरकार ने सभी के साथ धोखा अन्याय किया है।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ