Print this page

बेमेतरा : एसडीएम ने ली राजनीतिक दलों की बैठक

  • rounak group

    नवागढ़ / शौर्यपथ / आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर नवागढ़ एसडीएम उमाशंकर बंदे ने विधानसभा अंतर्गत राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के बैठक ली। इस बैठक में भाजपा, कांग्रेस, बसपा सहित अन्य राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में एसडीएम ने निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों के विषय में विस्तार पूर्वक पार्टी नेताओं को बताया। उन्होंने सभी पार्टियों को जल्द से जल्द विधानसभा अंतर्गत 298 बूथों में अपने-अपने पार्टी बीएलए नियुक्त कर सूची जमा करने के संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर निर्वाचन विभाग द्वारा तय समय सारणी के संबंध में विस्तृत चर्चा किया। मतदाता सूची में मतदाता का नाम जोड़ने, काटने व संशोधन के बारे में भी राजनीतिक पार्टियों को अवगत कराया। इस दौरान कांग्रेस से शक्तिधर दीवान, भाजपा से दयावंत धर बांधे, बसपा से यशवंत डोण्डेय, डीके रामटेके आदि उपस्थित रहे।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ