Print this page

स्वामी विवेकानंद स्कूल के नवीन भवन का हुआ उद्घाटन

  • rounak group

नवागढ़ / शौर्यपथ / नगर में विगत कई वर्षों से संचालित स्वामी विवेकानंद विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के नवीन भवन का लोकार्पण युवराज सिन्हा प्रांताध्यक्ष छग कलार समाज के द्वारा विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया। विशिष्ट अतिथि संतुराम जायसवाल व पूना जायसवाल ने लोकार्पण पट हटाकर उद्घाटन किया गया।
विद्यालय के डायरेक्टर विरेन्द्र जायसवाल जिलाध्यक्ष छ.ग. कलार समाज ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, विशेष अतिथि व उपस्थित सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि स्व. धनुष राम जायसवाल(पूर्व जिला पं.अध्यक्ष, दुर्ग) व स्व. सरोजनी जायसवाल ( प्रथम महिला सरपंच एवं प्रथम नगर पंचायत अध्यक्ष) का आशीर्वाद न सिर्फ विद्यालय परिवार बल्कि नवागढ़ नगर पर भी रहा है। आज उनके मेहनत के परिणामस्वरूप ही नवागढ़ को एक नई पहचान बनी है। इसलिए विद्यालय परिवार ने नवीन भवन को उनके नाम पर समर्पित करते हुए उनके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित किया।
कार्यक्रम में सीमा जायसवाल, सुरेश सिन्हा( पूर्व मंडलेश्वर कलार समाज नवागढ़), नरसिंग जायसवाल, रमेश निषाद, मिलाप राम साहू, आशाराम सिन्हा व विद्यालय के प्राचार्य नरेश कुमार साहू, गीतेश्वर यादव, बुलेन्द्र निषाद, शुभम साहू, टीकाराम साहू, स्नेहा, सेवती साहू एवं सभी बच्चे उपस्थित रहे।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ