Print this page

समय निकालकर समाज को संगठित व समाज हित में कार्य करे : हेमकांत

  • rounak group

    नवागढ़ / शौर्यपथ / थोड़ा समय समाज के लिए भी निकाले समाज को संगठित करे समाज हित मे कार्य करे। समाज शिक्षित और संगठित होगा तो सभी का विकास होगा। हमारा समाज आज भी शिक्षा के मामले में पिछड़ा हुआ है। उक्त बातें झेरिया यादव समाज के बेमेतरा जिला अध्यक्ष हेमकांत यादव ने मरका मेला प्रांगण में आयोजित बरबसपुर राज के वार्षिक बैठक में कही।
    उन्होंने कहा कि यादवों का अपना एक इतिहास है अपनी एक अलग पहचान है पर आज शिक्षा के क्षेत्र में पीछे और संगठित नही होने के कारण बड़े लोग हमारा उपयोग बहुत आसानी से कर लेते है। समय के हिसाब से चलिए और अपने बच्चों को शिक्षित करिए। सामाजिक परम्परा एवम अपनी संस्कृति का प्रदर्शन अपने कार्यक्रम में करिए ना कि किसी दुसरो के लिए। छग सरकार ने हमारे समाज को ध्यान में रखते हुए गोबर खरीदी, डेयरी, पशुपालन जैसी विभिन्न योजनाएं बनाई है उस योजना का लाभ ले। मुफ्त शिक्षा का लाभ ले।
25 लाख के भवन की स्वीकृति
    श्री यादव ने इस अवसर पर समाज को बताया कि मुख्यमंत्री भुपेश बघेल और हमारे विधायक गुरूदयाल सिंह बंजारे ने झेरिया यादव समाज के मांगो को पूरा किया है। उन्होंने समाज को बताया कि बेमेतरा जिला मुख्यालय में 25 लाख के सामुदायिक भवन की स्वीकृति मुख्यमंत्री ने दे दी है। साथ ही संसदीय सचिव गुरुदयाल सिंह बंजारे ने समाज के माँग पर नवागढ़, संबलपुर, नांदघाट, सेमरिया, पेंड्रीतराई में सामुदायिक भवन के लिए राशि उपलब्ध करा दी है और आने वाले समय मे जहाँ जरूरत होगी वहाँ भवन की स्वीकृति प्रदान करने का आश्वासन दिया है।
समाजिक नियमावली पर हुई चर्चा
     बैठक में बरबसपुर राज, मुलमुला राज की वार्षिक लेखा जोखा आगमी सामाजिक कार्यक्रमों की रुप रेखा सामाजिक नियमावली पर भी विस्तार से चर्चा हुई। बैठक को मुलमुला राज सचिव संतोष यादव ने भी संबोधित किया। बैठक का संचालन धनीराम यादव ने किया। बैठक में बरबसपुर राज के गौटिया फिरंता यादव, मुलमुला राज गौटिया सेउक राम यादव, रोशन यादव, प्रजा राम यादव, धनेश यादव, खेलुराम यादव, हरिचंद यादव, दिलीप यादव, फागुराम यादव सहित बरबसपुर और मुलमुला राज के यादव उपस्थित थे।
आम सभा मे आने की अपील -
   बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष हेमकांत यादव ने बताया कि छ ग झेरिया यादव समाज का वार्षिक आमसभा व शपथ समारोह पाटन में 2 जूलाई को प्रस्तावित है। जिसके मुख्यअतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे। उन्होंने सभी को आमसभा में आने की अपील की।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ