नवागढ़ / शौर्यपथ / ग्राम मुरकुटा, हरदी, गनिया,धोबनी,प्रतापुर, नगपुरा में विजय बघेल डायरेक्टर अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम ने ग्रामीणों से जनसंपर्क कर छत्तीसगढ़ सरकार के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा चलाए जाने वाली योजनाओं के विषय मे जानकारी दी।
विजय ने बताया कि भूपेश सरकार ने किसानों की लगभग 9270 करोड़ कर्जा माफी,प्रति एकड़ 20 क्यूटल धान खरीदी, समर्थन मूल्य 2640 रुपए, महिला स्व सहायता समूहों के 13 करोड़ 77 लाख रुपए कर्ज माफी, राजीव गांधी युवा मितान क्लब की गठन कर पंचायतों में प्रत्येक तीन माह में 25 हजार रुपए के मान से एक साल में एक लाख रुपए, आंगन बाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 10,000 रुपए एवं सहायिका का 5,000 रुपए, मितानिनों को 2,200 रुपए, बेरोजगार युवाओ को हर महीने 2500 रुपए बेरोजगारी भत्ता एवं स्वालम्बी बनाने हेतु प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने योजनाओं को विस्तार से बताकर हर वर्ग के विकास के लिए प्रतिबद्ध कांग्रेस पार्टी की सरकार पुनः छत्तीसगढ़ में एवं केंद्र में यूपीए सरकार बनाने के लिए अपील किया।