Print this page

गुरु बालकदास जयंती समारोह मानने के लिए हुई सतनामी समाज की बैठक

  • doing of business

नवागढ़ / शौर्यपथ / रविवार को संसदीय सचिव व स्थानीय विधायक गुरुदयाल सिंह बंजारे की अध्यक्षता में सतनामी समाज की बैठक आयोजित हुई।  संसदीय सचिव गुरुदयाल बंजारे ने राजनीति से ऊपर उठ कर सामाजिक आयोजनों में एक मंच में आने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज बैठ के तय करे कि हम समाज को किस दिशा में ले जाये, राजनीति से हट कर एकजुटता कैसे बने। कोई भी आयोजन हो चाहे मिनीमाता की पुण्यतिथि हो, गुरु बालक दास जयंती, या गुरु घासीदास जयंती हो सभी को एक जुट होकर आयोजन में साथ देना चाहिए।
   उन्होंने कहा कि आज अगर मुझे प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है तो सब के साथ-साथ समाज को आगे बढ़ाने का काम हमे करना चाहिए। नवागढ़ में भी सामज के लिए कुछ करने की इच्छा है। इसे भी सतनामी समाज के आस्था के केंद्र के रूप में स्थापित करना है आने वाले समय मे चांदी जड़ित जैतखाम का निर्माण होगा। जिसका भूमिपूजन भी समाज के सहयोग से भव्य रुप से करना है।
  श्री बंजारे ने नियमित रुप से सामाजिक बैठक पर जोर देते हुए कहा कि इसी बहाने साथ मे बैठने का अवसर मिलेगा विचारों का आदान प्रदान होगा और आपसी भाई चारा बढेगा जिससे समाज आगे बढ़ेगा।
  अंत व्यवसायी वित्त विकास निगम के डायरेक्टर विजय बघेल ने कहा कि सामाजिक आयोजन में भव्यता के साथ साथ एकता दिखे। उन्होंने कहा कि जैतखाम हमारी आस्था का प्रतीक है समाज के लोग जैतखाम का निर्माण कर देते है पर उसका सही भाव से देख भाल पूजा पाठ नही होता अधिकांश जगहों पर सिर्फ जयन्ती के समय ही जैतखाम का पूजा होता है ऐसा ना हो।
  बैठक को जनपद अध्यक्ष अंजली मारकंडे, भाजपा नेता जगजीवन खरे, देवादास चतुर्वेदी, आप नेता अंजोर दास, अश्वनी बंजारे ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में पार्षद नैना कुर्रे द्वारिका सोनवानी, अनुप कुर्रे, द्वारिका बोयरे,अंजू बघेल, ईश्वर कुर्रे,अश्वनी डेहरे, लुपेश मारकंडे, राकेश गाहिरे सहित समाज के वरिष्ठ जन उपस्थित थे। संचालन लक्ष्मण लाल बघेल ने किया।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ