Print this page

ओपी बाजपेयी बने बसपा से प्रत्याशी,कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ किया स्वागत

  • doing of business

    नवागढ़ / शौर्यपथ / बहुजन समाज पार्टी से ओमप्रकाश बाचपेयी के नवागढ़ विधानसभा चुनाव में विधायक प्रत्याशी घोषित होने के पर बुधवार को नवागढ़ में पार्टी की विधानसभा स्तरीय बैठक आयोजित हुई। प्रत्याशी घोषित होने के बाद नवागढ़ प्रथम आगमन पर बाचपेयी का नवागढ़ के मेन चौक में कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान साथ में एडएनपी अहिरवार केन्द्रीय को-आर्डिनेटर भी उपस्थित रहे। बैठक में पार्टी संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता व समर्थक बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।
      ओमप्रकाश बाचपेयी ने प्रत्याशी बनाए जाने पर बसपा प्रमुख मायावती का आभार प्रकट किया । सभी कार्यकर्ताओं ने बाचपेयी को बधाई दिया। बैठक में सभी ने निष्ठापूर्वक अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते उन्हें विधायक जीता कर रायपुर भेजने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में अहिरवार केन्द्रीय को-ऑर्डिनेटर ने सभी का मनोबल बढ़ाते हुए संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए दिशानिर्देश दिए । साथ में लता गेडाम प्रदेश महासचिव बहुजन समाज पार्टी ने भी सम्बोधित किया। इस दौरान जिला प्रभारी ओपी कोसले, जिला अध्यक्ष यशवंत डोंडे, जिला उपाध्यक्ष कुलेश्वर देवांगन, जिला महासचिव रामकुमार कुर्रे, चोलाराम मिर्चंडे, पूनदास मारकंडे, धनवा महिलांगे, संतोष राय, वि.अध्यक्ष इन्द्र कुमार मृचंडे, अनूप ध्रुव, दुर्गा प्रसाद कुर्रे, मणि ध्रुव, खेलू साहू, तेजमल दिव्य,डोमन लाल साहू,धानू साहू, डॉ. बीडी बंजारे, रमेश कुर्रे, रामकुमार यादव सहित पदाधिकारी कार्यकर्ता व समर्थक उपस्थित रहे।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ