नवागढ़/शौर्यपथ /न्यू गुरुकुल स्कूल नवागढ़ में बुधवार को कृष्ण जन्माष्टमी और शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। जिसमे मुख्यरूप से प्राइमरी के बच्चो के बीच राधा कृष्ण फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता एवं शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ मे कक्षा नर्सरी से कक्षा 6 वीं तक के बच्चे राधा कृष्ण की वेशभूषा में आये, प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को विद्यालय के प्रचार्या एवं डायरेक्टर के द्वारा पुरस्कार दिया गया।
इसके पश्चात शाला के विद्यार्थियों द्वारा शिक्षकों को सम्मानित किया गया। शिक्षकों को अलग-अलग तरह के खेल खेलवाये गए और साथ ही शिक्षकों ने शिक्षक दिवस के बारे में,अपने जीवन मे विद्यालय एवं शिक्षकों के महत्व को समझाया। डायरेक्टर गजपाल सिंह खुराना ने कार्यक्रम का समापन की घोषणा किया।
इस दौरान प्रिंसिपल मनिंदर कौर खुराना, जितेंद्र पाल, कामेश्वर रजक, पोषण जायसवाल, राहुल साहू, भोजराज सोनी, रुस्तम मुर्मू, नीलकंठ पटेल, सीताराम निर्मलकर रेणुका चंदेल, नीलम चौबे, दीपंजालि मुर्मू, रंजना साहू, रुबाब खान, निशा श्रीवास्तव, सावित्री लेहरे, सुमित्रा बघेल, चंचला मिरे, अश्मिनि कोशले, पूनम तिवारी,मालविका सिंह, दीक्षा गुप्ता, साधना कुशवाह, किरण देवांगन, भारती साहू, त्रिवेणी पाल, पंकिशा मराठा, हुलसी साहू, धनेश्वरी, मनिशा घृतलेहरे, दीप्ति शर्मा, अंजलि कुर्रे, तिलेश्वरी, पूजा जांगड़े, तृप्ति जैस्वाल, हेमलता लेहरे, लल्ली दिवाकर,जानकी साहू, ज्योतिष सांडे,जया बंजारे, रोजिला खान, ऋतुकांत जोशी, सानिया परवीन आदि उपस्थित रहे।