नवागढ़/शौर्यपथ / रविवार को नवागढ़ बस स्टैंड में भारतीय जनता युवा मोर्चा नवागढ़, मारो एवं खण्डसरा मण्डल के संयुक्त तत्वावधान में नवागढ़ विधानसभा स्तरीय नव मतदाता सम्मलेन का आयोजन किया गया है। जिसमें प्रमुख रूप से अर्पिता अपराजिता
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवा मोर्चा, गुरु खुशवंत साहेब धर्मगुरु व युवा भाजपा नेता, ओमप्रकाश जोशी जिलाध्यक्ष भाजपा, लखनलाल साहू जिला प्रभारी भाजपा, विक्रांत सिंह ठाकुर जिला सह-प्रभारी भाजपा, तोखन साहू विधानसभा प्रभारी नवागढ़, विकास धर दीवान जिला उपाध्यक्ष भाजपा एवं पीयूष ठाकुर प्रदेश मंत्री युवा मोर्चा सहित वरिष्ठ पदाधिकारी व नेतागण शामिल होंगे।
इस वृहद आयोजन की तैयारी को लेकर जिला उपाध्यक्ष विकास दीवान ने विधानसभा के वरिष्ठ नेताओं के उपस्थिति में कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया और युवा मोर्चा के पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष सुरेश निषाद, अभिषेक राजपूत एवं गजेन्द्र साहू ने बताया कि रेस्ट हाउस नवागढ़ से बस स्टैंड तक भव्य बाइक रैली निकाली जाएगी। वही बस स्टैंड में दोपहर 03 बजे आमसभा व सम्मेलन का आयोजन होगा। उन्होंने विधानसभा में निवासरत समस्त प्रदेश,जिला,मण्डल, शक्तिकेन्द्र, बुथ, मोर्चा, प्रकोष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण सहित सभी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति की अपील की है।
इस दौरान मण्डल अध्यक्ष चन्द्रपाल साहू, एससी मोर्चा प्रदेश महामंत्री दयावंत धर बांधे, महिला मोर्चा जिला महामंत्री मधु रॉय, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष देवादास चतुर्वेदी, किसान मोर्चा जिला महामंत्री सुरेन्द्र सिंह लोधी, जिला उपाध्यक्ष डॉ जगजीवन खरे, पूर्व जनपद सदस्य निमिराज सोनवानी, पूर्व नप अध्यक्ष गिरेन्द्र महिलांग,महामंत्री मिन्टू बिसेन व सुरेश साहू, तनु दीवान, दुर्जन साहू, बालशंकर वर्मा, मनहरण केशरवानी, राजा खान, कृष्णा ध्रुव, जित्ते, राजा, गोपी सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।