नवागढ़/शौर्यपथ / जनपद पंचायत नवागढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत तेंदुआ के उपसरपंच एवं पंचों ने ग्राम पंचायत के सचिव पर फर्जी बिल लगाकर पंचायत मद से 12 लाख की राशि का गबन करने का आरोप लगाते हुए बेमेतरा जिला पंचायत सीईओ, एसडीएम नवागढ़ एवं नवागढ़ जनपद सीईओ के समक्ष शिकायत किया है। शिकायतकर्ताओं ने सचिन को तत्काल स्थानांतरित करने तथा ग्राम पंचायत खाते से राशि आरंभ पर रोक लगाने की मांग की है।
शिकायतकर्ता उप सरपंच महेंद्र वर्मा के अनुसार तेंदुआ के सचिव दानेश्वर राजपूत ने जनवरी से अगस्त 2023 के बीच पंचों को बिना बताए 14 वे एवं 15 वे वित्त मद की राशि 17,13,665 रुपये विभिन्न व्यक्तियों के खाते में ऑनलाइन अंतरण किया है। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि हमारी जानकारी के अनुसार जनवरी से अगस्त के बीच ग्राम पंचायत के वार्ड पंच में सीसी रोड निर्माण कार्य, मुरमीकरण, नाली निर्माण, मोटर पंप मरम्मत शाहिद कल 4,80,000 रुपये का कार्य हुआ है।
पंचों ने आरोप लगाया कि सचिन ने फर्जी बिल लगाकर शेष राशि 12,33,000 रुपये का गबन किया है। राशि किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर ऑनलाइन अंतरण किया गया है और फर्जी बिल किसी अन्य व्यक्ति या फर्म का लगाया गया है।
पंचों ने मांग किया है कि सचिन राजपूत को तत्काल स्थानांतरित कर लेखा एवं तकनीकी विशेषज्ञों से जांच मूल्यांकन या सत्यापन कराकर अंतर की राशि सचिव से वसूल किया जाए एवं सचिव की शासकीय सेवा समाप्त किया जाए।
ग्राम पंचायत तेंदुआ के उपसरपंच महेंद्र वर्मा,पंचगण भागीरती वैष्णव, राजेंद्र साहु, हेमंत वर्मा, शत्रुहन वर्मा, परमेश्वर राजपूत, अनुप वर्मा , मंदाकिनी बाई वर्मा, रजनी बाई वर्मा, रूखमणी बाई साहू ने शिकायत किया हैं।