नवागढ़। शौर्यपथ । मातृत्व स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत नवागढ़ को पुराने 102 वाहन को बदलकर नया 102 वाहन प्रशासन द्वारा प्रदाय किया गया है। नए 102 वाहन की पूजा अर्चना गर्भवती महिला द्वारा स्टाफ की उपस्थिति में किया गया औऱ खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ एमएम रजा द्वारा हरी झंडी दिखाकर वाहन को जनहित में रवाना किया गया।
102 वाहन के माध्यम से गर्भवती महिला एवम 01 साल तक के बच्चो को घर से अस्पताल, अस्पताल से अस्पताल, एवम अस्पताल से घर तक छोड़ने की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती है। इस अवसर पर बीपीएम सीके देवांगन, बीईटीओ शेख, एनएमएस यूआर धुवे, नर्सिंग इंचार्ज नीता साहू, 102 चालक नरेश एवं स्वास्थ्य विभाग से अन्य स्टाफ उपस्थित थे।