नवागढ़ / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ में आचार संहिता लगते ही बैनर और पोस्टर को हटाने का काम शुरू हो गया है। नवागढ़ शहर में सार्वजनिक स्थानों पर लगे तमाम राजनीतिक पार्टियों के बैनर और पोस्टरों को हटाने के लिए नगर पंचायत पालिका के लोग काम करने में लगातार लगे है। सोमवार को 12 बजे आचार संहिता जैसे ही लगाई गई, वैसे तुरंत प्रभाव से सरकारी मशीनरी जैसे नगर पंचायत हरकत में आ गई। सार्वजनिक स्थानों पर लगे राजनीतिक पार्टियों के प्रचार-प्रसार वाले तमाम बैनर पोस्टरों को हटाने का सिलसिला शुरू हो गया। पूरे दिन कर्मचारी बैनर-पोस्टर को हटाने में लगे रहे। शहर से बैनर पोस्टर हटते ही अब स्वरूप पूरा बदल गया है।
आचार संहिता के पहले दिन ही प्रशासन ने जिस तरह होर्डिंग उतारने का काम शुरू कर दिया है, उससे यही लग रहा है कि इस बार जिला प्रशासन किसी प्रकार की कोई चूक विधानसभा चुनाव में नहीं करना चाहती हैं। वह समय के पहले ही अपने सभी काम पूर्ण कर सुचारु और सही ढंग से विधानसभा चुनाव करवाना चाहती है। अब देखना यही है कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहती है या पहले दिन ही अपनी जागरूकता दिखाकर यहीं खत्म हो जाती है।
बहरहाल, छत्तीसगढ़ के द्वितीय चरण मतदान में नवागढ़ विधानसभा में चुनाव 17 नवंबर को होने हैं। अब भाजपा ने फिर से दयालदास बघेल को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। वहीं जल्द से जल्द कांग्रेस सहित अन्य सभी पार्टियों के प्रत्याशियों की चयन सूची आते ही चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार अपना-अपना माहौल तैयार करने में लग जाएंगे।