रायपुर / शौर्यपथ / प्रदेश के उपमुख्यमंत्री टी.एस.सिंहदेव की अंबिकापुर सीट से मात्र 94 मतों से हार हुई हार एक वोटो से हो या 94 वोटो से हार-हार होती है मतगणना के पहले उप मुख्यमंत्री टी.एस.सिंहदेव ने यह बयान दिया था कि अगर वह मुख्यमंत्री नहीं बनते तो उनका आने वाले समय में विधानसभा का चुनाव लड़ने का कोई अचित नहीं रह जाएगा परंतु हाल ही में परिणाम के बाद दिए गए एक इंटरव्यू में पूर्व मुख्यमंत्री सिंह देव ने यह कहकर क्षेत्र में कांग्रेसियों के और समर्थकों के दिलों में एक उम्मीद जगा दी की वह चुनाव हारकर मैदान नहीं छोड़ेंगे उनके द्वारा जो भी गलती हुई होगी इसका आकलन कर इस समीक्षा कर फिर से मैदान में उतरेंगे इस बीच वह आम जनता के बीच में रहकर यह समझने की कोशिश करेंगे की उनसे गलती कहां-कहां हुई है जिसका सीधा अर्थ यह निकाला जा सकता है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस.सिंहदेव अभी कांग्रेस में सक्रिय रूप से कार्य करेंगे और अगले विधानसभा चुनाव में पूरे जोश और नहीं उमंग के साथ चुनावी मैदान में उतरेंगे वहीं लोकसभा चुनाव लड़ने के बारे में जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह विधानसभा चुनाव तक ही सीमित रहेंगे वहीं .
जब उनसे यह पूछा गया कि प्रदेश में अगला मुख्यमंत्री कौन होगा उसे पर टी.एस.सिंहदेव ने खुलकर अपनी बात रखी पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह से भाजपा संगठन के द्वारा प्रत्याशी चयन के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह से सलाह मशवरा ली गई उसे हिसाब से उनकी दावेदारी प्रबल लगती है परंतु प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव भी मुख्यमंत्री की रेस में शामिल है साथ ही सरगुजा संभाग की रेणुका सिंह एवं बस्तर संभाग से विष्णु देव सहाय भी मुख्यमंत्री की रेस में हो सकते हैं परंतु फैसला भाजपा संगठन को लेना है और उनके फैसले पर सभी सहमत होंगे पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा की जीत पर भाजपा को और जीते हुए उम्मीदवारों को बधाई दी साथ ही पूछे गए सवाल की एक आम नागरिक के रूप में उनकी पहली पसंद कौन होगा इस पर उन्होंने भी खुलकर कहा कि उनकी पहली पसंद पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह एवं सरगुजा संभाग से सांसद रेणुका सिंह ही होंगे उन्होंने एक हल्के फूल के अंदाज में कहा कि अगर रेणुका सिंह बनती है तो यह उनके लिए एक आम नागरिक के तौर पर खुशी की बात होगी कि उनके बीच की ही कोई प्रदेश की मुख्यमंत्री बने