नवागढ़/शौर्यपथ / ब्लॉक कांग्रेस कमेंटी उपाध्यक्ष संजीव पिंटू अनंत ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा नेताओं द्वारा किसानों से किये गए 02 लाख रुपये तक की कर्जमाफी के लिए प्रचार किया गया था, साथ ही पाम्पलेट वितरण कर किसानों को रिझाया गया था कि पहली केबिनेट की बैठक में किसानों का दो लाख तक का कर्ज माफी होगी उन्होंने कहा कि सरकार कर्ज माफ करे और अपना वादा पूरा करे।
कांग्रेस नेता मनीष सिंह परिहार ने कहा कि भाजपा ने अपने चुनावी प्रचार में किसानों के 2 लाख तक क़र्ज़ माफ़ी का वादा किया है। प्रचार करने वाले नेता तो उपमुख्यमंत्री बन चुके हैं और अब क़र्ज़माफ़ी पर बात नहीं कर रहे, उल्टा पल्ला झाड़ रहे हैं। न 3100 में खरीदी, न ही 21 क्विंटल धान खरीदी का अता पता है। किसानों से वादा ख़िलाफ़ी शुरू हो चुकी है। बस कुछ समय की बात है, न किसान और ही न कांग्रेस इसपर चुप बैठेंगे, बड़ा आंदोलन होगा। भाजपा के पास समय है अभी भूल सुधार कर लेनी चाहिए।