Print this page

नशासुर को हराएंगे ,राम को घर-घर पहुंचाएंगे

  • rounak group

नवागढ़ / शौर्यपथ / ग्राम भिलौनी में गायत्री परिवार एवं समस्त ग्राम वासियों के द्वारा भगवान राम की प्रतिष्ठा का निमंत्रण पत्र का वितरण नशा मुक्ति का संदेश रैली निकालकर घर-घर किया गया। भव्य रथ में प्रभु राम की प्रतिमा अक्षत कलश सजाकर गांव की प्रत्येक गलियों में घुमाया गया। गांव की माताओं एवं बहनों के द्वारा आरती पूजन कर सबके कल्याण की प्रार्थना की गई।
 जय-जय श्री राम के नारे के साथ-साथ  नशा भारत छोड़ो का नारा गुजता रहा ।नशा मुक्ति के गीत, मारो के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया और नशे से बचने की सलाह दी गई। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में लक्ष्मण वर्मा ,मन्नू वर्मा ,कमोद ठाकुर, चंद्रशेखर वैष्णव, खोमराम साहू ,अखिलेश यदु, त्रिवेणी वैष्णव, लक्ष्मी नारायण साहू ,सुरेंद्र साहू, रामजी साहू के साथ-साथ गांव की महिलाओं एवं बच्चों का विशेष योगदान रहा । इस दौरान गांव में त्यौहार जैसा माहौल नजर आया।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ