Notice: Trying to get property 'alias' of non-object in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/components/com_k2/router.php on line 292
Shourya Path News - ऐसा कोई काम करो जिससे देश हो मजबूत : कारगिल युद्ध के नायक

Notice: Undefined property: Joomla\CMS\Object\CMSObject::$id in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/plugins/k2/sppagebuilder/sppagebuilder.php on line 85

Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/administrator/components/com_sppagebuilder/helpers/sppagebuilder.php on line 156

Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/administrator/components/com_sppagebuilder/helpers/sppagebuilder.php on line 156

Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/administrator/components/com_sppagebuilder/helpers/sppagebuilder.php on line 156

Notice: Only variables should be assigned by reference in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/templates/ts_news247/html/com_k2/templates/default/item.php on line 23
Print this page

ऐसा कोई काम करो जिससे देश हो मजबूत : कारगिल युद्ध के नायक

  • rounak group

नवागढ़ / शौर्यपथ / गुरुकुल विद्यालय में आयोजित विद्यालय में आयोजित नियमित ध्वजारोहण की आठवीं वर्षगांठ, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर पराक्रम दिवस पर आयोजित विद्यालय के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कारगिल युद्ध नायक दीपचंद बतौर मुख्य अतिथि के रूप में सपत्नीक शामिल हुए। उनके आगमन से पूरा विद्यालय परिसर देश भक्ति पूर्ण हो गया था।
   उल्लेखनीय है कि तोपची नायक दीपचंद की नियुक्ति कारगिल वॉर के समय टाइगर हिल की 17,000 फीट की ऊंचाई पर बर्फ जमे पहाड़ पर थी। इस युद्ध में भारत ने बहुत गौरवपूर्ण विजय प्राप्त की थी ।  युद्ध में भारत के कुछ जवान शहीद हुए और कुछ घायल भी हुए । घायलों में एक दीपचंद नायक प्रख्यात है। इस युद्ध में उन्होंने अपने दोनों पैर और एक हाथ गंवाए, लेकिन आज भी देश के प्रति उनका जज्बा उनके चेहरे से स्पष्ट झलकता है। भूतपूर्व सीडीएस विपिन रावत  के द्वारा दीपचंद को कारगिल योद्धा की उपाधि से सम्मानित किया गया है। वर्तमान में दीपचंद आदर्श सैनिक फाउंडेशन के जरिए ड्यूटी के दौरान विकलांग हुए सैनिकों के कल्याण के लिए काम कर रहे हैं।

देशहित में काम करने वाला हरकोई सैनिक

   नायक दीपचंद अपने उद्बोधन में कहा कि देश प्रेम और देशभक्ति से देश बहुत मजबूत होता है । हम सबको अपने स्थान पर ही ऐसा कोई काम करना चाहिए, जिससे देश मजबूत हो। यह कार्य भी देश सेवा या एक सैनिक जैसा कार्य हो सकता है। उन्होंने अपने कारगिल युद्ध के अनुभव को सुनाया जिसे सुनकर उपस्थित सभी दर्शक भाव विभोर हो गए थे और सबको देशभक्ति और देश प्रेम की अमूल्य प्रेरणा मिली।

पेट्रोल पंप की संपूर्ण आय होती है सैनिकों के लिए खर्च

  कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में अमर जवान फ्यूल्स के संचालक हरीश भाई जोशी उपस्थित थे। उन्होंने अपने उद्बोधन में बताया कि हम सैनिकों की सेवा करके भी अपनी देशभक्ति का परिचय दे सकते हैं। उन्होंने बताया कि उनके पेट्रोल पंप की संपूर्ण लाभ को सैनिकों के लिए खर्च किया जाता है ।और हम यह प्रयास करते हैं कि हमारे पेट्रोल पंप में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को देशभक्ति और देश प्रेम की प्रेरणा मिले। इसके लिए दिन-रात हम प्रयासरत रहते हैं। कार्यक्रम में बच्चों ने बेहतरीन नृत्य का प्रदर्शन कर सबका मन मोह लिया। खराब मौसम के बावजूद सभी अभिभावक धैर्य पूर्वक इस पूरे कार्यक्रम का आनंद लिया।
  इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में  के के श्रीवास्तव उपस्थित थे जो अनवरत 21 वर्षों से अपने घर में ध्वजारोहण कर रहे हैं जो कि अपने आप में रिकॉर्ड है। इस कार्यक्रम में संबलपुर पंडरभट्ठा गांव के शहीद धनंजय सिंह राजपूत के परिवार से नेम सिंह राजपूत का भावपूर्ण सम्मान किया गया। पूर्व सैनिक विक्रम देवांगन, हरीश अवस्थी, पूर्व सैनिक तोरण साहू, लक्ष्य फाउंडेशन के संस्थापक पवन कुमार वर्मा, डॉक्टर डीएस यादव,ओम शांति परिवार नवागढ़ का सम्मान किया गया।
  गुरुकुल विद्यालय में 22 जनवरी से राम मंदिर प्रतिष्ठा के दिन को सदैव अविस्मरणी बनाने के लिए राम नाम बैंक की स्थापना की गई। इसी कड़ी में पहली बार नवागढ़ क्षेत्र के कार सेवकों का सम्मान भी किया गया, जिसमें यशपाल सिंह ,नलिन विलोचन सिंह ,नारायण सिंह, लव सिंह ठाकुर ,बालमुकुंद परिहार शामिल है।
  कार्यक्रम में मिथिलेश बिसेन, मोहन साहू ,राधे साहू ,लक्ष्मी चंद जैन ,शुभम दुबे, छबील साहू ,देवदास चतुर्वेदी ,आशीष जैन ,सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पैरा आर्ट के लिए मशहूर सबीना खान द्वारा मुख्य अतिथि और विशेष अतिथि को पैरा आर्ट की कलाकृति भेंट की गई।


Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/templates/ts_news247/html/com_k2/templates/default/item.php on line 308
Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ