Print this page

नारी शक्ति की योजनाओं के लिए प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद : मधु रॉय

  • rounak group

  नवागढ़/शौर्यपथ / भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर नवागढ़ के विधानसभा स्तरीय नारी शक्ति वंदन पदयात्रा का आयोजन महिला मोर्चा की जिला महामंत्री मधु राय के नेतृत्व में किया गया। जिसमें बड़ी सख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और दौड़ लगाई।
   मधु रॉय ने कहा कि नारी शक्ति वंदन पदयात्रा में महिलाएं रन फॉर नेशन व रन मोदी के थीम पर पदयात्रा की है। इस पदयात्रा द्वारा महिलाओं ने उज्ज्वला योजना, हर घर शौचालय, जैसी योजनाओं के लिए प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि खेल की पहली कड़ी अनुशासन पर आधारित है और सभी प्रतिभागियों को इसका बेहद ध्यान रखना होगा। आज पूरे देश में नारी शक्ति वंदन मैराथन का आयोजन किया गया है। भारत के विकास में नारी शक्ति ने जो प्रदर्शन किया है, उसी की वजह से आज देश वैश्विक स्तर पर सभी क्षेत्रों में शीर्ष पर बना हुआ है।
   इस दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दुर्गा सोनी, मण्डल अध्यक्ष खेमिन साहू, अमिता बघेल, महामंत्री खेमिन साहू, तारकेश्वरी सोनकर, उत्तरा सोनकर, कांति सोनकर, नेहा तिवारी, सेवती पुरबिया सहित महिलाए शामिल हुई।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ