Print this page

मुख्यमंत्री साय ने पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में किया मतदान,परिवार संग लोकतंत्र के महापर्व में निभाई भागीदारी Featured

मुख्यमंत्री साय ने पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में किया मतदान परिवार संग लोकतंत्र के महापर्व में निभाई भागीदारी मुख्यमंत्री साय ने पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में किया मतदान परिवार संग लोकतंत्र के महापर्व में निभाई भागीदारी
  • rounak group

  रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने जशपुर जिला अंतर्गत विकासखंड कांसाबेल के शासकीय प्राथमिक शाला, बगिया स्थित मतदान केंद्र क्रमांक-45 में मतदान किया।
   मुख्यमंत्री साय ने मतदान केंद्र में कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार किया और निर्वाचन अधिकारियों के निर्देशों का पालन करते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मुख्यमंत्री साय के साथ उनकी माताजी श्रीमती जसमनी देवी, धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय, भाई विनोद साय सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने भी मतदान किया।
  मुख्यमंत्री साय ने कहा कि मतदान हमारा अधिकार ही नहीं, कर्तव्य भी है। प्रदेश की समृद्धि और विकास के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ