Print this page

शहर के समग्र विकास के लक्ष्य के साथ करें काम - श्री अरुण साव

उप मुख्यमंत्री के मुख्य आतिथ्य में नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण उप मुख्यमंत्री के मुख्य आतिथ्य में नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण shouryapath news
  • devendra yadav birth day

  रायपुर / शौर्यपथ / उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव के मुख्य आतिथ्य में आज खरसिया नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण संपन्न हुआ। रायगढ़ के सांसद राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह और जगदलपुर के विधायक किरण देव भी समारोह में शामिल हुए।
 खरसिया नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष कमल गर्ग और पार्षदों ने उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव की उपस्थिति में शपथ लिया। उप मुख्यमंत्री साव ने सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि नवनिर्वाचित अध्यक्ष और पार्षदगण खरसिया शहर के समग्र विकास के लिए पूरे समर्पण के साथ कार्य करेंगे। अटल विश्वास पत्र में किए गए हर वादे के साथ ही वे शहर को स्वच्छ, सुन्दर एवं सुविधापूर्ण बनाने के दृढ़ संकल्प के साथ काम करेंगे, ऐसा विश्वास है। सरकार द्वारा इसमें हर तरह का सहयोग प्रदान किया जाएगा।
  शपथ ग्रहण समारोह को सांसद राधेश्याम राठिया और देवेन्द्र प्रताप सिंह तथा विधायक किरण देव ने भी संबोधित किया। रायगढ़ के महापौर जीवर्धन चौहान, अरुणधर दीवान,विजय अग्रवाल, गुरपाल भल्ला,  श्रीकांत सोमावार और सुभाष पाण्डेय सहित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित थे।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ