बेमेतरा / शौर्यपथ / सामाजिक चेतना एवं न्याय के लिए दिया जाने वाला संत गुरूघासीदास सम्मान 2020 का छ. ग. स्थापना दिवस पर घोषणा नही किये जाने के विरोध में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कण्डेय के निर्देशानुसार प्रदेश मंत्री अनुसूचित जाति मोर्चा दयावंत धर बांधे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बेमेतरा कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा कर इसकी तत्काल घोषणा की मांग किया।
दयावंत बांधे ने बताया कि गुरू घासीदास बाबा छत्तीसगढ प्रदेश में अनुसूचित जाति के महान संत व प्रेरणा पुरूष है और उनके प्रति लाखों सामाजिक जनों की असीम श्रद्धा है। जो सतनाम पंथ के अनुयायी है और उनके बताए मार्ग पर चलकर सामाजिक सुधार के क्षेत्र में सक्रिय है । छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना वर्ष सन् 2000 के पश्चात् ही छत्तीसगढ़ के महान विभूति संत गुरू घासीदास बाबा के नाम से दिया जाने वाला राज्य अलंकरण पुरस्कार 2020 की घोषणा शासन के द्वारा नहीं की गई है , जिससे छत्तीसगढ प्रदेश के अनुसूचित जाति समाज स्वंय को काफी मर्माहत व अपमानित महसुस कर रहा है । यह विषय बहुत ही अविश्वसनीय एवं निदंनीय है तथा आपके शासन के द्वारा गुरू घासीदास सम्मान अलंकरण पुरस्कार घोषित नहीं किये जाने से अनुसूचित जाति समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची है एवं उनके आराध्य संतो की उपेक्षा हुई है ।
उन्होंने कहा कि राज्य शासन के द्वारा अनुसूचित जाति समाज की उपेक्षा का भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा कड़ी निंदा और घोर विरोध करती है और यह मांग करती है कि गुरू घासीदास पुरस्कार की घोषणा तत्काल करें अन्यथा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा 05 नवम्बर के पश्चात् पुरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में धरना - प्रदर्शन तथा सड़क से विधानसभा तक की लड़ाई लडऩे के लिए बाध्य होगी जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदार राज्य सरकार छत्तीसगढ़ शासन की होगी ।
इस दौरान पूर्व जनपद उपाध्यक्ष देवदास चतुर्वेदी,पुर्व नप अध्यक्ष गिरेन्द्र महिलांग,पुर्व जिला मंत्री मधु रॉय,भाजयुमो जिलाध्यक्ष विकास घरडे, खेलू टंडन जिला अध्यक्ष, राजकुमार देशलहरा जिला महामंत्री, अमिता बघेल, राजकुमारी बघेल, दिलीप नवरंग, मनमोहन बघेल,कल्याण कुर्रे, तोप सिंह टंडन, तोपचन्द बंजारे, , अभिषेक राजपूत उपस्थित रहे।