Print this page

मुख्यमंत्री के फेसबुक पेज पर अभद्र टिप्पणी, अभिव्यक्ति की आज़ादी के नाम पर बढ़ती असंवेदनशीलता पर उठे सवाल?

  • rounak group

रायपुर। शौर्यपथ।

भारत का संविधान नागरिकों को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार देता है, लेकिन क्या इस स्वतंत्रता का मतलब यह है कि हम किसी जनप्रतिनिधि या उच्च पदस्थ व्यक्ति के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग करें? हाल ही में ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के आधिकारिक फेसबुक पेज पर एक युवक द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी की गई।

मुख्यमंत्री ने अपने पेज पर भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा और संगठन की लोकतांत्रिक कार्यप्रणाली को लेकर एक पोस्ट साझा की थी। इस पोस्ट पर प्रभु सिंह पाव नामक युवक ने अभद्र शब्दों का प्रयोग करते हुए टिप्पणी की। यह टिप्पणी सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा का विषय बन गई है।

वीडियो में मुख्यमंत्री स्पष्ट रूप से संगठन के सिद्धांतों और कार्यसंस्कृति की बात कर रहे थे। वहीं, उनके इस विचार को लेकर अपमानजनक प्रतिक्रिया देना अब जनता के बीच असंतोष का कारण बन गया है। सूत्रों के अनुसार, इस टिप्पणी को लेकर कई सामाजिक संगठनों ने नाराजगी जताई है और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

सोशल मीडिया पर सार्वजनिक मंचों में मर्यादा और शालीनता बनाए रखना हर नागरिक का दायित्व है। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अर्थ यह नहीं कि किसी व्यक्ति विशेष, विशेषकर किसी constitutional पद पर बैठे जनप्रतिनिधि के प्रति अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया जाए।

यह घटना इस बात का उदाहरण है कि सोशल मीडिया पर बढ़ती असंवेदनशीलता और अशालीनता को नियंत्रित करने की आवश्यकता है, ताकि लोकतांत्रिक संवाद की गरिमा बनी रहे और विचारों की अभिव्यक्ति सम्मानजनक ढंग से हो सके।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ