राजनांदगांव / शौर्यपथ / जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू ने जनपद पंचायत अंबागढ़ चौकी के सभागृह में समीक्षा बैठक लिया।समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि दिवाली के बाद ज्यादा कोविंड़ मरीज मिले हैं जिनको शिविर लगाकर लोगों की स्वास्थ्य जांच किया जा रहा है। जल संसाधन विभाग बोहरनभेडी तीन वर्ष से कार्यअपूर्ण है एक ठेकेदार के चक्कर लगा रहे है जिस पर जिला पंचायत अध्यक्ष गीता साहू ने नाराजगी जताई एवं नोटिस देकर कार्यवाही करने का आदेश दिया। महिला बाल विकास विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं की संख्या 209 एवं कुपोषण बच्चों को गर्म भोजन दिया जा रहा है। पशुधन विभाग हर महा शिविर लगाई जा रहीऔर महिलाओं को मुर्गी पालन का लाभ देने के लिए एवं अन्य महिलाओं को जोड़ा जा रहा हैं।
आतर गांव में 60 म्टिल गेहूं बीज वितरण किया गया है जनपद सदस्य श्रीमती योग माया साहू के द्वारा चना, गेहूं , धान बीज में मलिटी खराबी की शिकायत की गई इस बात पर कृषि अधिकारी द्वारा उचित जवाब नहीं दिया गया।विधुत विभाग द्वारा 400 यूनिट से कम खपत पर बिजली बिल हाफ का लाभ मिलेगा 180 नए बोर कनेक्शन का कार्य होना है। उद्यानिकी विभाग राष्ट्रीय बागवानी मिशन ग्राम सांगली, भड़सेनी, पांगरी में चल रही है जिस में गौठान ग्राम को प्राथमिकता पर लिया गया है वर्मी कंपोस्ट का टाका निर्माण कार्य बंद है। सहकारिता विभाग बारदाना की समस्या हैं यदि धान का उठाव ग्राम आमाटोला में नहीं होगा तो किसानों को धान बेचने में परेशान होगी।जिपं.अध्यक्ष ने किसानों को परेशानी ना हो उक्त संबंध में धान उठाव पर सबंधित अधिकारी को जिम्मेदारी लेनी कहा गया। शिक्षा विभाग ऑनलाइन क्लासेस में पढ़ाई जारी है।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (जल जीवन मिशन) के अंतर्गत 153 गांवो पर एक इंजीनियर के भरोसे काम चल रहा है इंजीनियर की कमी है। गौठान समिति गठित नहीं हुआ है। मनरेगा विभाग में 62 ग्राम पंचायतों में सात मुक्तिधाम, दो नाली निर्माण, चार चबूतरा निर्माण पूर्ण और पाँच पर कार्य प्रगतिरत है कुल 58 निर्माण कार्य हुआ है। मनरेगा में कुल 17 लाख का मजदूरी पेमेंट में 11 लाख मजदूरी पेमेंट मिल चुका है।
समीक्षा बैठक में जिपं अध्यक्ष गीता घासी साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष गुलाब गोस्वामी, धर्मेन्द्र साहू पार्षद, लाल सिंह साहू, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद उपाध्यक्ष नरोत्तम देवहारी, जनपद सदस्य योगमाया साहू, डालसिंग साहू, जनपद सदस्यगण मोनी पप्पू साहू, श्रवण कुमार निर्मलकर फत्ते साय किरेगे, रामाधार हिरवानी, रागिनी सोरी, शेसशवरी धुर्वे, अरुण गोआर्य, उमा पटेल व सभी विभागों के अधिकारी, कर्मचारीगण की उपस्थिति रही।