Print this page

बारदाने की कमी को लेकर किसानों ने दिया ज्ञापन

  • doing of business

नवागढ़ / शौर्यपथ / सेवा सहकारी समिति मुरता पं.क्र .1271 में धान विक्रय हेतु बारदाना की शीघ्र आपूर्ति कराने को लेकर किसानों ने अनुविभागीय अधिकारी नवागढ़ को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उल्लेख था कि वे सभी सेवा सहकारी समिति मुरता के कृषकगण है जो कि शासन के योजनांतर्गत समर्थन मूल्य में धान विक्रय किये जाने हेतु मुरता में पंजीयन कराया गया है और संबंधित संस्था द्वारा धान विक्रय हेतु 22 दिसम्बर को टोकन प्राप्त होना था किन्तु समिति में बारदाना उपलब्ध नहीं होने के कारण से धान तौल एवं टोकन देना पूर्णतः बंद हो गया है । विदित हो कि कृषकों के द्वारा शासन के योजनांतर्गत समर्थन मूल्य में धान विक्रय करने के उद्देश्य से अपने खेतों की धान फसल को कोठार - आंगन में रखे हुए है और जब तक धान का विक्रय नहीं हो जाता तब से किसानों खाना - पीना एवं नींद हराम हो गया है । इसलिए मुरता सोसायटी में धान विक्रय हेतु तत्काल बारदाना उपलब्ध कराया जावे अन्यथा  कृषकों के द्वारा उग्र रूप से प्रदर्शन , आंदोलन , हाईवे मार्ग में चक्का जाम , सेवा सहकारी समित में ताला लगाना जैसे कृत्य करने के लिए बाध्य हो जायेंगे जिसकी संपूर्ण जवाबदारी शासन - प्रशासन की होगी । किसानों ने मांग किया कि सेवा सहकारी समिति मुरता पं.क्र . 1271 में धान विक्रय हेतु बारदाना की आपूर्ति यथा शीघ्र कराये जाए । इस दौरान किसान चैन साहू, शिवचरण साहू, प्रीत राम साहू,  गोपाल साहू आदि उपस्थित रहे।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ