राजनांदगांव / शौर्यपथ / जनसंपर्क विभाग द्वारा शासन के 2 वर्ष पूरा होने पर विकासखंड डोंगरगांव में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियां और विकास कार्यों की फोटो प्रदर्शनी लगाई गई है। विकासखंड स्तरीय फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से नागरिक योजनाओं से अवगत हुए। ग्राम संबलपुर के श्री सुभाष साहू ने कहा कि जनसंपर्क विभाग द्वारा फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से शासन की सभी योजनाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं लाभों की जानकारी पोस्टर एवं पुस्तकों के माध्यम से लोगों को उपलब्ध कराना एक अच्छी पहल है। इसके माध्यम से लोगों को योजना का लाभ लेने के लिए मार्गदर्शन एवं जानकारी मिल रही है। ग्राम मुंगेरी नवागांव के श्री पालेन्द्र कुमार ने कहा कि जनसंपर्क विभाग द्वारा शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं को जनसमुदाय तक पहुंचाने का प्रयास सराहनीय है। विकासखंड स्तरीय फोटो प्रदर्शनी का जनपद सदस्य श्रीमती अंबिका साहू, सीईओ जनपद पंचायत श्री लेखराम चंद्रवंशी तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों, जनप्रतिनिधिगण तथा नागरिकों ने अवलोकन किया। फोटो प्रदर्शनी में जनसंपर्क विभाग के श्री मछेन्द्र महाले एवं नागरिक उपस्थित थे।