नवागढ़ / शौर्यपथ / गुरुवार को नवागढ़ से 5 किमी दूरी पर ग्राम बाघुल में श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं राम कथा का भव्य शुभारंभ कलशयात्रा के साथ हुआ। जिसमें श्रद्धालु सैकड़ों महिलाएं सिर पर कलश रखकर रामधुनी के साथ गाँव का भ्रमण कर करते हुए हॉफ नदी से जल लेकर कथा स्थल में पहुँचे। जिसमें नवागढ़ प्रधान विकास धर दीवान, राजेश दीवान,मिन्टू बिसेन,देवादास चतुर्वेदी,तनु दीवान भी शामिल हुए।पहले दिन कलश स्थापना एवं पंचांग पूजा हुआ।
ज्ञात हो कि यह यज्ञ साप्ताहिक होगा,जो कि 7 से 14 दिसम्बर तक चलेगा। जिसमें 8 को वेदी पूजा व अग्निमन्थन, 9 को हवन प्रारम्भ, 13 को पूर्व आहुति,चढ़ौत्री, भंडारा व कथा विश्राम एवं 14 को शाही स्न्नान, अवभृत स्नान होगा। जिसमें यज्ञाचार्य महंत दिवाकर महाराज रहेंगे, वही प्रवचनकर्ता लक्ष्मी देवी मेरठ, मुरलिका देवी मेरठ एवं दीपिका पांडेय भजन गायिका बिलासपुर रहेंगी। प्रवचन का समय दोपहर 1 से 5 बजे तक रहेगा। संत राजीव लोचन दास महाराज ने बताया कि 12 दिसम्बर को शंकराचार्य जगतगुरु रामस्वरूप आचार्य महाराज पीठाधीश्वर चित्रकूट धाम का आगमन होगा, जो क्षेत्रवासियों को उपदेश देंगे। आयोजक अंजोरी साहू,शंकर साहू,ओमप्रकाश साहू,नकुल साहू,राजतिलक साहू, अर्जुन साहू, आजु साहू एवं देवकरण साहू सहित ग्रामवासियों ने सभी को इस अनुष्ठान में शामिल होने के लिए अपील किया है।