Print this page

एनएसयूआई के द्वारा बढ़ाया गया किसानों का मान

  • doing of business

नवागढ़ / शौर्यपथ / नवागढ़ धान मंडी में  एनएसयूआई के विधानसभा अध्यक्ष शुभम जैन के नेतृत्व में एक रुपया और एक पैली धान देकर बढ़ाए किसानों का मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों से समर्थन मांगा गया, किसानों ने पूर्ण समर्थन दिया एवं मांग किया कि केंद्र सरकार एमएसपी बिल में लागू करे और कानून वापस ले। साथ ही साथ नवागढ़ के किसानो ने यह भी कहा कि जब तक आंदोलन चलेगा कोई किसान भुख से नही मरेगा। आंदोलन लगातार जारी रखने किसानों का भरपूर सहयोग मिला। कार्यक्रम में नवनियुक्त ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नवागढ़ अध्यक्ष रामेश्वर साहू, नगर पंचायत नवागढ़ अध्यक्ष तिलक घोष, एल्डरमैन अमित जैन, रूप प्रकाश यादव, व अजय सिन्हा, सुरेश देवांगन व एनएसयूआई के सक्रिय कार्यकर्ता सत्यम ताम्रकार, उमेश साहू, रितेश, हुसैन जोशी, जय यादव,हर्ष सिंह बघेल, गौतम, आदि साथीगण उपस्थित रहे।।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ