Print this page

20 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

  • devendra yadav birth day

राजनांदगांव / शौर्यपथ / पुलिस अधीक्षक डी. श्रवण, अति. पुलिस अधीक्षक मानपुर जयप्रकाश बढई एवं एसडीओपी मानपुर सुश्री रूचि वर्मा के मार्गदर्शन में थाना खडगांव में मुखबिर के सूचना मिला कि ग्राम वाको एवं कुम्हारी के मध्य खेत लारी मे अवैध महुवा शराब तैयार कर बिक्री किया जा रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े के हमराह स्टाफ एवं गवाह के रेड कार्यवाही किया गया, जिसमे आरोपी मैनू राम बोगा पिता छत्तर सिंह बोगा जाति गोड़ उम्र 40 साल साकिन वार्ड नंबर 6 कुम्हारी थाना खडग़ांव जिला राजनांदगांव के कब्जे से 20 लीटर हाथ भट्टी का बना कच्ची महुआ शराब जप्त कर आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 04/2021 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एवं आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर ज्यु. रिमांड पर भेजा गया है। उक्त रेड कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े, सहायक उप निरीक्षक बीआर ठाकुर, आरक्षक की सराहनीय भुमिका रही।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ