नवागढ़ / शौर्यपथ / शनिवार को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल ने कार्यकारणी की सूची जारी की, जिसमें नवागढ़ विधानसभा को भी प्राथमिकता दी गई है। युवा मोर्चा जिला महामंत्री चंद्रकुमार बबलू राजपूत को किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष तो वहीं छन्नू गुप्ता को प्रदेश कार्यकारणी सदस्य नियुक्त किया गया है। नियुक्ति की सूची जारी होते ही नवागढ़ क्षेत्र के कार्यर्ताओं में खुशी की लहर उमड़ पड़ी, सभी ने आतिशबाजी एवं मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।
घोषणा के पश्चात बबलू राजपूत ने अजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जायसवाल, जिलाध्यक्ष बेमेतरा ओमप्रकाश जोशी, पूर्व जिलाध्यक्ष व मुंगेली संगठन सह प्रभारी राजेन्द्र शर्मा एवं भाजपा जिला महामंत्री विकास धर दीवान व नरेन्द्र वर्मा का आभार जताते हुए कहा कि इन सभी के आशीर्वाद से उन्हें संगठन ने यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कहा कि वे पूरी लगन के साथ प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में क्षेत्र के किसानों को संगठित करने के साथ साथ उनके मुद्दों को उठाने का प्रयास करेंगे।
छन्नू गुप्ता ने मोर्चा के अध्यक्ष को नियुक्ति एवं जिलाध्यक्ष व जिला महामंत्री को विश्वास जताने के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि पार्टी ने दायित्व दिया है उसे पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। घोषणा पर नवागढ़ विधानसभा से जिला उपाध्यक्ष फिरतुराम साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय तिवारी,जिला मंत्री सुरेंद्र सिंह,प्रदेश महामंत्री एससी मोर्चा दयावंत धर बांधे, जिलाध्यक्ष एससी मोर्चा देवादास चतुर्वेदी, मण्डल अध्यक्ष चन्द्रपाल साहू,महामंत्री मिन्टू बिसेन,महामंत्री सुरेश साहू,पूर्व मंडी अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा,मधु रॉय,गिरेन्द्र महिलांग,रामसागर साहू,युपेश साहू,जिला पंचायत सदस्य बिंदिया मिरे,शरद जोशी,सुभाष सोनी,गिरेन्द्र महिलांग,होरिलाल सिन्हा,महावीर ध्रुव, दीपक तिवारी, महावीर साहू, त्रिलोक साहू, प्रदीप शुक्ला, लक्ष्मी वर्मा, सुदेश हरि सहित भाजपाइयों ने हर्ष जताया।