राजनांदगांव / शौर्यपथ / निगम आयुक्त चंद्रकांत कौशिक द्वारा स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में उच्च स्थान प्राप्त करने सफाई व्यवस्था में सुधार के दिये निर्देश तथा प्लास्टिक मुक्त शहर के लिये कार्य करने के दिये निर्देश।
आयुक्त कौशिक ने बैठक में कहा कि सभी सफाई दरोगा अपने अपने प्रभारित वार्ड में सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान दे, प्रतिदिन निर्धारित समय में सफाई कार्य कराये, सड़कों एवं गलियों की सफाई कर कचरा उठाने तथा नाली निकालने के बाद तत्काल कचरा उठाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि अपने अपने प्रभारित वार्ड में प्रतिदिन निरीक्षण करे, अनुपस्थित कर्मचारी का वेतन काटने उच्च अधिकारियों को सूचित करें। समय सीमा के पूर्व कार्य बंद करने वाले सफाई मित्रों को पूरे दिन का अनुपस्थित करें।
आयुक्त श्री कौशिक ने कहा कि प्लास्टिक मुक्ति के लिये कमर कसकर कार्य करना है। लोगों को प्लॉस्टिक का उपयोग नहीं करने की समझाईस देना है। प्रत्येक दुकानदारों को डस्टबिन का उपयोग करने, अपने दुकान के आस पास साफ सफाई, रखने, कचरा निर्धारित वाहन में डालने की समझाईस देवे। उन्होंने सभी स्वच्छता निरीक्षकों से कहा कि आप लोग भी निर्धारित समय तक सफाई कार्य का निरीक्षण करे, प्रतिदिन हाजरी रजिस्टर जांच करे। इसके अलावा आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में उच्च स्थान प्राप्त करने सभी को मिलकर कार्य करना है। उन्होंने साफ सफाई के संबंध में लोगों को समझाईस देने एवं डोर टू डोर कचरा संग्रहण करने वाले गाड़ी में ही कचरा डालने की भी लोगों को समझाईस देवे। बैठक में उपायुक्त सुदेश कुमार सिंह, स्वास्थ्य अधिकारी अजय यादव सहित स्वच्छता निरीक्षण व सफाई दरोगा उपस्थित थे।