Print this page

जीवनदीप समिति से जिला अस्पताल में रखे जाएंगे आॅक्सीजन प्लांट अटेंडेंट, वाॅंर्ड बाॅय और वाॅर्ड आया

  • devendra yadav birth day

धमतरी / शौर्यपथ / प्रदेश के वाणिज्यिक कर (आबकारी), वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा की अध्यक्षता में आज जिला चिकित्सालय के जीवनदीप समिति के साधारण सभा की बैठक कलेक्टोरेट सभाकक्ष में दोपहर साढ़े 12 बजे से आहूत की गई। बैठक में जिला अस्पताल में वाॅर्ड बाॅय की कमी को देखते हुए निर्णय लिया गया कि जीवनदीप समिति से चार वाॅर्ड बाॅय तथा दो वाॅर्ड आया को रखा जाए। इसके अलावा जिला चिकित्सालय में किडनी रोग के मरीजों के लिए यदि डायलिसिस मशीन की उपलब्धता होती है, तो इसके लिए टेक्निशियन तथा आॅक्सीजन प्लांट में अटंेडेंट की व्यवस्था भी जीवन दीप समिति से करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। इसके साथ ही एसएनसीयू (स्पेशल न्यू बाॅर्न केयर यूनिट) में सेप्टिक टैंक की मरम्मत जीवन दीप समिति से कराने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया।
प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में आहूत इस बैठक में सिविल सर्जन डाॅ.मूर्ति ने जिला चिकित्सालय में सुरक्षा की दृष्टि से नवीन और प्रभावशाली सीसीटीवी कैमरा और मरीजों के इलाज में सुविधा के लिए रेडियोलाॅजिस्ट रखने का प्रस्ताव रखा, जिस पर निर्णय लिया गया कि उक्त दोनों कार्य डीएमएफ में प्रस्तावित किए जाएं। आज के साधारण सभा की बैठक में जिला चिकित्सालय में उपलब्ध चिकित्सकों के बैठने की व्यवस्था करने हेतु ओपीडी भवन में विस्तार का प्रस्ताव भी रखा गया। इसके अलावा पुराने और जर्जर हो चुके जिला चिकित्सालय भवन के आगे के भाग के स्थान पर नवीन बहुमंजिला भवन निर्माण के प्रस्ताव पर भी चर्चा की गई।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ