Notice: Trying to get property 'alias' of non-object in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/components/com_k2/router.php on line 292
Shourya Path News - क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए विधायक बघेल

Notice: Undefined property: Joomla\CMS\Object\CMSObject::$id in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/plugins/k2/sppagebuilder/sppagebuilder.php on line 85

Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/administrator/components/com_sppagebuilder/helpers/sppagebuilder.php on line 156

Notice: Only variables should be assigned by reference in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/templates/ts_news247/html/com_k2/templates/default/item.php on line 23
Print this page

क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए विधायक बघेल

  • rounak group

राजनांदगांव / शौर्यपथ / डोंगरगढ़ विधायक व अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण अध्यक्ष भुनेश्वर बघेल घुमका क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। विधायक बघेल 3 बजे मुड़पार पहुंचे, जहां मार्च-अप्रैल में होने वाले महायज्ञ स्थल का भूमिपूजन किये व अपने उद्बोधन में कार्यक्रम में हर संभव मदद की बात किये। अपने व अपने परिवार की ओर से 50000 हजार की सहयोग की बात कही। ब्लॉक अध्यक्ष रतन यादव, जनपद सदस्य हंशा सिन्हा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
तत्पश्चात विधायक बघेल उपरवाह क्रिकेट समापन में पहुंचे, विधायक बघेल ने आयोजक समिति व ग्राववासी को आयोजक की बधाई दिए। इसके पश्चात विधायक बघेल युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित कार्यकर्ता मिलन समारोह में पहुंचे, यहां उन्होंने अपने उद्बोधन में अपने पुराने युवा कांग्रेस कार्यकाल को याद करते हुवे कहा कि युवा कांग्रेस हमारे ऊंचाई पर पहुंचने का मार्ग है। सभी युवा साथियों को कंधा से कंधा मिलाकर काम करने की बात कही। कार्यक्रम को ब्लॉक अध्यक्ष रतन यादव, डोंगरगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश सिन्हा, संदीप सिंह, कमलेश वर्मा, जनपद सभापाति ओमप्रकाश साहू, शिव शंकर बघेल, राजेन्द्र यदु ने संबोधित किया। इसके बाद विधायक बघेल खैरझिटी में रामायण समापन में पहुंचे।
विधायक बघेल ने 25 वर्ष रजत जयंती पर आयोजक समिति व समस्त ग्रामवासी को बधाई दिए। विधायक बघेल के साथ प्रमुख रूप से डोंगरगढ़ जनपद उपाध्यक्ष नरेंद्र वर्मा, राजनांदगांव जनपद सभापति ओमप्रकाश साहू, ब्लॉक अध्यक्ष रतन यादव, शिव बघेल, भागवत वर्मा आदि उपस्थित रहे।

Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/templates/ts_news247/html/com_k2/templates/default/item.php on line 308
Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ