राजनांदगांव / शौर्यपथ / साहू समाज युवा प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष, जनपद सभापति, कर्मा सेना जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश साहू ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का तेलघानी बोर्ड के गठन की घोषणा पर आभार व्यक्त किया है। ओमप्रकाश साहू ने कहा की तेलघानी बोर्ड के गठन से साहू समाज की पारंपरिक व्यवसाय को बढ़ावा मिलेगा। तेलघानी बोर्ड के माध्यम से नई तकनीक का विकास होगा, जिससे तेल उत्पादन में बढ़ोत्तरी के साथ-साथ इस व्यवसाय से जुड़े लोगों को लाभ होगा। महासमुंद में आयोजित संभाग स्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन पत्रिका विमोचन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करते हुए तेलघानी बोर्ड के गठन की घोषणा किये है जिमसें प्रमुख रूप से गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, वरिष्ठ विधायक धनेंद्र साहू, प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी, संसदीय सचिव शकुंतला साहू, युवा प्रकोष्ठ राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संदीप साहू एवं साहू समाज के पदाधिकारी प्रमुखगण की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। ओमप्रकाश साहू ने इस घोषणा पर मुख्यमंत्री सहित वरिष्ठ लोगों को धन्यवाद ज्ञापित किया है।