Print this page

झांकी में लगाया गया रक्तदान शिविर, 51 यूनिट हुआ रक्तदान

  • doing of business

नवागढ़ / शौर्यपथ / मंगलवार को ग्राम पंचायत झांकी में 72वा गणतंत्र दिवस पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। गाँव व क्षेत्र के युवाओ ने एक नई पहल शुरू करते हुए अंचल से 51 यूनिट रक्त दान कर देश, समाज और मानवता के प्रति अपना योगदान दिया। झांकी के सरपंच युवराज सिंह ठाकुर के प्रयासों से रक्त दान शिविर के लिए रायपुर से डॉ भीमराव अम्बेडकर अस्पताल की मॉडल ब्लड बैंक की 10 सदस्यो की टीम आई हुई थी, जिसनें रक्तदान सम्पन्न कराया। सरपंच ठाकुर ने रायपुर की टीम का आभार जताते हुए उन सभी युवाओं को धन्यवाद दिया जिन्होंने शिविर में रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के  शिविर के माध्यम से सैकड़ो जरूरतमंदो को सहायता मिलेगी। युवराज ठाकुर ने भी पहले स्वंय रक्तदान कर उदाहरण प्रस्तुत किया।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ