राजनांदगांव / शौर्यपथ / नगर निगम राजनांदगांव के वार्ड क्रमांक 17 के उप निर्वाचन एवं नगर पालिका परिषद खैरागढ़ के 20 वार्डों में आम निर्वाचन 2021 के लिए फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार किया जाएगा। फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने के संबध में 3 फरवरी 2021 अपरान्ह 4 बजे जिला कार्यालय राजनांदगांव के सभाकक्ष में प्रशिक्षण आयोजित किया गया है। फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने के लिए रजिस्ट्रीकरण, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, प्राधिकृत कर्मचारियों के प्रशिक्षण के लिए शासकीय बल्देव प्रसाद मिश्र उच्चतमर माध्यमिक विद्यालय बसंतपुर के प्राचार्य श्री कैलाश शर्मा एवं शासकीय उच्चतमर माध्यमिक विद्यालय टेडेसरा के प्रचार्य श्री दीपक शर्मा को मास्टर ट्रेनर्स नियुक्त किया गया है। रजिस्ट्रीकरण, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, प्राधिकृत कर्मचारियों को प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने कहा गया है।