Print this page

फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलीे पारदर्शिता एवं शुद्धता से तैयार करें - कलेक्टर

  • devendra yadav birth day

- राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने हेतु जारी संशोधन को ध्यान में रखते हुए दिया गया प्रशिक्षण
राजनांदगांव / शौर्यपथ / कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी टोपेश्वर वर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में नगर निगम राजनांदगांव उप निर्वाचन एवं नगर पालिका परिषद खैरागढ़ आम निर्वाचन 2021 के फोटो युक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजित किया गया। कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि चुनाव में मतदान के लिए मतदाता सूची मुख्य आधार होता है। फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलीे पूर्ण पारदर्शिता एवं शुद्धता से तैयार किया जाना चाहिए। निर्वाचन के लिए सभी निष्पक्ष होकर कार्य करें। खैरागढ़ नगरीय क्षेत्र में परिसीमन किया गया है। इन स्थानों पर विशेष ध्यान रखते हुए सूची तैयार किया जाना चाहिए। नगर पालिका परिषद वार्डों के लिए विधानसभा मतदाता सूची के आधार पर फोटो युक्त निर्वाचक नामावली तैयार किया जाएगा।
इसी आधार पर वार्डवार सत्यापन कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्राधिकृत अधिकारी नागरिकों के आवेदन सत्यापित कर तथ्यों के पुष्टि के आधार पर ही आगे की कार्रवाई करे। जिन कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी गई हैं, वे सुगमता से फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलीे तैयार करें।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 14 (1) एवं छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 32 (1) एवं छत्तीसगढ़ नगर पालिका निर्वाचन नियम 1994 के नियम 11-क द्वारा प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए छत्तीसगढ़ नगर पालिका निर्वाचन 1994 के नियम 5 (2) अपेक्षा आयोग द्वारा पूर्व में निर्धारित प्रपत्र क, ख, ग को निरस्त करते हुए किसी एक निर्वाचन क्षेत्र से किसी अन्य निर्वाचन क्षेत्र में स्थानांतरण के कारण या छूट जाने की स्थिति में निर्वाचक नामावली में नाम को संम्मिलित करने के लिए आवेदन-प्ररूप क, निर्वाचक नामावली में दर्ज प्रविष्टियोंं में संशोधन करने के लिए आवेदन-प्ररूप ख, मृत्यु/स्थान परिवर्तन के कारण निर्वाचक नामावली में अन्य व्यक्ति का नाम सम्मिलित करने पर आक्षेप/अपना नाम हटाने/किसी अन्य व्यक्ति का नाम हटाने के लिए आवेदन-प्ररूप ग एवं निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी करने की तिथि से दावा आपत्ति के निराकरण करने की अंतिम तिथि तक नगर पालिका पर आच्छादित विधानसभा की निर्वाचक नामावली में नाम दर्ज करा लिए जाने के कारण नगर पालिका की निर्वाचक नामावली में नाम सम्मिलित किए जाने के लिए आवेदन-प्ररूप क-1 विहित किया गया है।
नगर निगम राजनांदगांव के वार्ड क्रमांक 17 के उप निर्वाचन एवं नगर पालिका परिषद खैरागढ़ के 20 वार्डों में आम निर्वाचन 2021 के लिए फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार किया जाना है। जिसके लिए आज रजिस्ट्रीकरण, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, प्राधिकृत कर्मचारियों के प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। मास्टर ट्रेनर्स कैलाश शर्मा एवं दीपक शर्मा ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी विरेन्द्र सिंह, एसडीएम राजनांदगांव एवं रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मुकेश रावटे, एसडीएम खैरागढ़ एवं रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी, समस्त प्राधिकृत अधिकारी एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ