नवागढ़ /शौर्यपथ / अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरीद्वार द्वारा संचालित आपके द्वार पहुँचा हरिद्वार हर-हर गंगे घर-घर गंगे कार्यक्रम 14 जनवरी से 27 अप्रैल तक चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत हरिद्वार महाकुंभ से गंगाजल को नवागढ़ ब्लॉक के सभी इकाइयों में श्रद्धालुओं के घर तक पहुचाने के लिए प्रज्ञापीठ योगिद्वीप केशला में ब्लॉक स्तरीय बैठक शुक्रवार को आयोजित किया गया। जिसमें जिला संयोजक खोमराम साहू, ब्लॉक संयोजक बीके वर्मा एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता शशांक चिंचोलकर सहित ब्लॉक के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में जिला संयोजक साहू ने बताया कि 16 फरवरी बसन्त पंचमी को भव्य कलश यात्रा के साथ हर-हर गंगे घर-घर गंगे कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। रायपुर में हरिद्वार से जल पहुँच गया है, जिसे बसन्त पंचमी से रथ यात्रा के साथ घरों तक पहुँचकर वितरित किया जाएगा।
इस अवसर पर मिलाप राम साहू, वीरेन्द्र जायसवाल, संतोष साहू,गेन्दू निषाद, रामदिल निषाद, बिसहत साहू, हेम साहू, सुरेंद्र साहू, अंगत निषाद, परदेशी निषाद, मनोज वर्मा, सीताराम सेन, इंद्रकुमार वर्मा सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।