Print this page

खाद्य सुदृढ़ीकरण तथा सूक्ष्म पोषक तत्व विषय पर जनआंदोलन और आई ई सी गतिविधियों का आयोजन फरवरी में

  • doing of business

जांजगीर-चांपा / शौर्यपथ / संचानालय महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशानुसार पोषण अभियान के तहत खाद्य सुदृढ़ीकरण तथ सूक्ष्म पोषक तत्व विषय पर जन आंदोलन एवं आईईसी गतिविधियों का आयोजन अंतर्विभागीय समन्वय द्वारा फरवरी माह में किया जाएगा।
महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती प्रीति खोखर चखियार ने बताया कि ग्रामीण व शहरी स्वास्थ्य ,स्वच्छता ,पोषण दिवस, दीवाल लेखन, मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार, स्व-सहायता समूहों की बैठक एवं पोषण वाटिका निर्माण संबधी गतिविधियों का आयोजन अंतर्विभागीय समन्वय से किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान कोरोना वायरस से सुरक्षा संबंधी स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों का कड़ाई से पालन करने कहा गया है।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ