वसूली की गई 10 लाख 16 हजार रूपए की बकाया राषि
179 बकायादारों की काटी गई बिजली कनेक्षन
कवर्धा/राजनांदगांव / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर डिस्ट्रीब्यूषन कंपनी द्वारा बकायेदार उपभोक्ताओं से बकाया राजस्व वसूली के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में क्षेत्रीय स्तर पर गठित अधिकारियों की टीमों द्वारा कवर्धा जिले में बकाया वसूली अभियान चलाकर 38 बकायादार उपभोक्ताओं से 10 लाख 16 हजार रूपए की बकाया राषि वसूल की गई है तथा बकाया राषि भुगतान नहीं करने वाले 179 उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्षन भी विच्छेदित किये गए। गौरतलब है कि पाॅवर कंपनी द्वारा उपभोक्ताओं को निर्धारित समयावधि में बिजली बिल के भुगतान के लिए स्पाॅट बिलिंग के माध्यम से विद्युत देयक जारी किये जाते है।
कवर्धा वृत्त के अधीक्षण अभियंता एस0 के0 दुबे ने बताया कि क्षेत्रीय स्तर तथा स्थानीय स्तर के अधिकारियों की टीमों द्वारा संयुक्त अभियान चलाया जा रहा हैं। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि लंबित देयकों का अविलंब भुगतान करें ताकि विद्युत कनेक्षन विच्छेदन जैसी अप्रिय स्थिति का सामना ना करना पड़े।
छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर डिस्ट्रीब्यूषन कंपनी रायपुर स्थित ईआईटीसी कार्यालय द्वारा आॅनलाइन सैप प्रणाली में आवष्यक अपडेषन के कारण 12 फरवरी 2021 से 22 फरवरी 2021 तक प्रदेष के सभी जिले में आनलाइन बिल भुगतान जैसे गुगल पे, फोन पे, मोर बिजली ऐप सहित समस्त आनलाइन सेन्टर एवं ग्राहक सेवा केन्द्र में बिल भुगतान की सुविधा प्रभावित रहेगी। इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए पाॅवर डिस्ट्रीब्यूषन कंपनी द्वारा राजनांदगांव एवं कवर्धा जिले के समस्त विद्युत कार्यालयों एवं वितरण केन्द्रों में 12 फरवरी से 22 फरवरी तक प्रातः 8 बजे से षाम 6 बजे तक बिल भुगतान करने की अतिरिक्त सुविधा प्रदान की गई है। पाॅवर कंपनी ने समस्त उपभोक्ताओं से अपील करते हुूए कहा कि उपरोक्त अवधि के दौरान देयकों के भुगतान के लिए विद्युत कार्यालयों एवं वितरण केन्द्रों में उपस्थित होकर बिल भुगतान कर रसीद प्राप्त कर लेंवें।